CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धर्मांतरण विवाद: रायपुर में युवक की पिटाई, बिलासपुर में मकान सील; कांग्रेस बोली- ‘हर किसी को पूजा-प्रार्थना की आज़ादी’

धर्मांतरण विवाद: रायपुर में युवक की पिटाई, बिलासपुर में मकान सील; कांग्रेस बोली- ‘हर किसी को पूजा-प्रार्थना की आज़ादी’

By Newsdesk Admin
11/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अगस्त |

Contents
  • बिलासपुर: प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, मकान सील
  • रायपुर: युवक की पिटाई और हंगामा
  • कांग्रेस का पलटवार: ‘धार्मिक स्वतंत्रता सबका अधिकार’

रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल

छत्तीसगढ़ में रविवार को दो बड़े घटनाक्रम ने माहौल गरमा दिया। रायपुर और बिलासपुर में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। बिलासपुर में पुलिस ने एक मकान को सील कर दिया, जबकि रायपुर में एक युवक की पिटाई भी हुई।

बिलासपुर: प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, मकान सील

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर गली नंबर-2 में रविवार को प्रतिमा अल्फ्रेड के मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसमें किराएदार सरस्वती कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास, दामाद पवन श्रीवास, मुकेश हथठेल और एनी रोज मौजूद थे।
आरोप है कि यहां गरीब तबके के हिंदू युवाओं और महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना गीतों और प्रचार के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा था।

सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध किया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं और युवतियों ने कहा कि वे अपनी इच्छा से प्रार्थना में शामिल हुई हैं और किसी दबाव में नहीं हैं।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मकान को सील कर दिया और BNSS की धारा 299 व 353(1)(C) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

रायपुर: युवक की पिटाई और हंगामा

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में भी प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हुआ। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि सभा के जरिए धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
पुलिस ने मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन इस दौरान भीड़ ने एक युवक की थाने परिसर में ही पिटाई कर दी।

हिंदू संगठन का कहना है कि उन्होंने किसी को नहीं पीटा, बल्कि मोहल्लेवासी ही भागते हुए युवक को पकड़कर मारने लगे। पुलिस ने पीड़ितों को छुड़ाकर FIR दर्ज करने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस का पलटवार: ‘धार्मिक स्वतंत्रता सबका अधिकार’

कोटा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह धर्मांतरण का मामला नहीं है, बल्कि बजरंग दल और उससे जुड़े संगठनों का राजनीतिक प्रोपेगंडा है।
उन्होंने कहा, “जैसे मंगलवार को मंदिर में पूजा होती है, वैसे ही रविवार को चर्च में प्रार्थना होती है। अगर कोई बीमार है या परेशान है, तो उसे जहां चाहें वहां जाने की आज़ादी है। पुलिस को किसी संगठन के दबाव में अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।”

बीजापुर में फिर दो हत्याएं: 25 दिन में 10 हत्याएं, डर के साए में जी रहे ग्रामीण…
भिलाई भाजपा के 13 मंडलों में अध्यक्ष की घोषणा, चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचे जिला कार्यालय, बैठक शुरू, थोड़ी देर में……..
SSP honored the investigation team : पॉक्सो और बीएनएस के मामलों में आरोपियों को 20 साल व 5 साल की सजा
Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद
Ambuja mall parking news : अवैध घोषित, मिलेगी फ्री पार्किग सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?