CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » No Helmet No Petrol : छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

No Helmet No Petrol : छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
No Helmet No Petrol
No Helmet No Petrol

सीजी भास्कर, 27 अगस्त : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को अब पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हेलमेट (No Helmet No Petrol) नियम का पालन हर हाल में होगा और इसके लिए पंप संचालकों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पंप परिसर में स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा, जिसमें लिखा होगा नो हेलमेट नो पेट्रोल (No Helmet No Petrol)। इससे आम नागरिकों में जागरूकता फैलेगी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित होगा। कलेक्टर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 183 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश पारित किया है।

बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक या सवार को किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल और अन्य ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। हालांकि मेडिकल इमरजेंसी और धार्मिक पगड़ी पहनने वाले व्यक्तियों को इस नियम से छूट दी गई है। जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नियम का पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नो हेलमेट नो पेट्रोल (No Helmet No Petrol) अभियान से जिले में ट्रैफिक अनुशासन मजबूत होगा और हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा मिलेगा। इस फैसले से सड़क हादसों में कमी आने की भी संभावना जताई जा रही है।

भिलाई मुक्ता सिनेमा में लूट का आरोपी गिरफ्तार: पूर्व मैनेजर ने ‘पुष्पा-2’ की कमाई देखकर रचा था प्लान, दूसरा आरोपी फरार..
तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत, 3 घायल – देखें वीडियो
School Students Harassment in Balod: दबंगों ने स्कूली छात्रों के कपड़े उतरवाए, पीटा और दी जान से मारने की धमकी
AIIMS Raipur MoU : अब बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मिलेगा एम्स जैसा इलाज, मरीजों को बड़ी सौगात
Chhattisgarh Principal Promotion Counseling : शासन ने की बड़ी पहल: 917 पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग 17 से 21 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?