CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं

RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं

By Newsdesk Admin
26/11/2026
Share
RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं
RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं

सीजी भास्कर, रायपुर, 26 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE Admission Chhattisgarh) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही संकट में पड़ती दिख रही है। निर्धारित डेडलाइन खत्म होने के बाद भी प्रदेश के 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं हो सका है। वहीं, 4076 स्कूलों की फाइलें नोडल प्राचार्यों और जिला शिक्षा अधिकारियों के स्तर पर लंबित हैं। यदि 28 नवंबर तक प्रोफाइल सत्यापन और सीटों का खुलासा नहीं हुआ, तो 1 दिसंबर से शुरू होने वाले ऑनलाइन आवेदन प्रभावित हो सकते हैं।

Contents
  • स्कूलों ने नहीं किया अपडेट
  • अफसरों के पास 4076 फाइलें
  • एक दिसंबर से आवेदन
  • कार्रवाई की चेतावनी
  • आरटीई में मुफ्त पढ़ाई

यह भी पढ़ें : CGSSB Lecturer Admit Card 2026 : व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 29 नवंबर को एग्जाम; 9:30 बजे बंद होंगे गेट

स्कूलों ने नहीं किया अपडेट

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी निजी स्कूलों को 25 नवंबर 2026 तक यूडीआईएस अपडेट कर आरटीई पोर्टल पर अपना प्रोफाइल दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 2029 स्कूलों की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। विभाग की ओर से बार-बार निर्देश जारी किए जाने के बाद भी स्कूलों और संबंधित अधिकारियों ने समय-सीमा के भीतर काम पूरा नहीं किया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

अफसरों के पास 4076 फाइलें

आरटीई पोर्टल पर स्कूलों की जानकारी अपडेट करने के साथ उसका सत्यापन और अनुमोदन भी जरूरी है। लेकिन यह काम भी विभागीय स्तर पर अटका हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, 3051 स्कूलों का डेटा सत्यापन के लिए नोडल प्राचार्यों के पास लंबित है। वहीं, 1025 स्कूलों की फाइलें जिला शिक्षा अधिकारियों के स्तर पर अनुमोदन का इंतजार कर रही हैं। इस तरह कुल 4076 फाइलें अब तक आगे नहीं बढ़ पाई हैं।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित

एक दिसंबर से आवेदन

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्कूलों के प्रोफाइल सत्यापन और सीटों के प्रकटीकरण की प्रक्रिया 2 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरी की जानी है। इसके बाद 1 दिसंबर से विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 रखी गई है। आगे की प्रक्रिया के तहत 1 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। जिलावार ऑनलाइन लॉटरी 11 और 12 जनवरी को होगी। इसके बाद चयनित बच्चों को 14 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh CM Jandarshan : जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, किसी ने मांगी सड़क तो किसी ने रोजगार और PM आवास

कार्रवाई की चेतावनी

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में प्रोफाइल सत्यापन और सीट प्रकटीकरण का काम पूरा नहीं होने की जिम्मेदारी संबंधितों की होगी।

यह भी पढ़ें : Takhatpur Arun Sao Birthday : डिप्टी CM के जन्मदिन पर खराब पूड़ी-सब्जी बांटने का आरोप, नाराज लोग नाश्ता फेंककर लौटे

आरटीई में मुफ्त पढ़ाई

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत गैर-अल्पसंख्यक और गैर-अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों की शुरुआती कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत पहली से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान बताया गया है। आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र या बीपीएल कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी हैं। स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं होने से उनकी आरक्षित सीटों की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पाएगी। ऐसे में गरीब अभिभावक अपने नजदीकी पसंदीदा स्कूल का चयन करने से वंचित रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Pendrawan Reservoir Mining : 117 साल पुराने जलाशय के कैचमेंट में खनन पर विवाद, भूपेश बघेल ने NOC रद्द करने की उठाई मांग

Government School Admission : सरकारी स्कूलों में प्रवेश को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने कम अंक वाले छात्रों को लौटाने का लगाया आरोप
Teacher Suspension : शिक्षक ने क्लासरूम को बना लिया मदिरालय, रंगेहाथों पकड़ा गया, हुआ तत्काल सस्पेंड
MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी
Khan Sir’s arrest stayed : पटना फायरिंग केस में खान सर को राहत
Rajasthan University Answer Key Blunder : बड़ी चूक, प्रश्नपत्र की जगह छात्रों को बांट दी गई उत्तर कुंजी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं
RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE Admission Chhattisgarh)…

CGSSB Lecturer Admit Card 2026 : व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 29 नवंबर को एग्जाम; 9:30 बजे बंद होंगे गेट
CGSSB Lecturer Admit Card 2026 : व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 29 नवंबर को एग्जाम; 9:30 बजे बंद होंगे गेट

छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती परीक्षा (CGSSB Lecturer Admit…

Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

 नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी (Chhattisgarh Science…

Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित
Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित

 राजनांदगांव के कोतवाली थाने (Rajnandgaon Kotwali Police)  से…

Chhattisgarh CM Jandarshan : जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, किसी ने मांगी सड़क तो किसी ने रोजगार और PM आवास
Chhattisgarh CM Jandarshan : जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, किसी ने मांगी सड़क तो किसी ने रोजगार और PM आवास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?