CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पियर ब्रिज का काम पूरा, नोनी पुल के निर्माण में सेना ने निभाया अहम रोल

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पियर ब्रिज का काम पूरा, नोनी पुल के निर्माण में सेना ने निभाया अहम रोल

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। भारतीय सेना एक बार फिर राष्ट्र निर्माण में अदृश्य शक्ति बनकर सामने आई है। सेना की 107 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) 11 गोरखा राइफल्स ने हाल ही में इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में से एक को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है। इस बटालियन को गोरखा टेरियर्स के रूप में भी जाना जाता है।

Contents
  • गोरखा टेरियर्स ने की मदद
  • क्यों अहम है नोनी ब्रिज

गोरखा टेरियर्स ने की मदद

ईस्टर्न कमांड के अधिकार क्षेत्र में काम करते हुए गोरखा टेरियर्स ने मणिपुर के नोनी में पुल संख्या 164 पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पियर ब्रिज के निर्माण के दौरान सुरक्षा और ऑपरेशनल मदद मुहैया कराई है।

उनकी मौजूदगी ने खराब मौसम के हालात में सुरक्षा खतरों और भौगोलिक चुनौतियों वाले इस इलाके में देश के लिए अहम इस निर्माण को आसान बनाया है।

बीती 25 अप्रैल 2025 को इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्ट्रक्चर को अंतिम रूप दिया गया, जो न सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग में, बल्कि नागरिक-सैन्य सहयोग और राष्ट्रीय संकल्प में भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

भारतीय रेलवे के तहत काम करने वाली बीबीजे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) की ओर से तैयार यह पुल महत्वाकांक्षी जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल रेलवे लाइन का एक अहम लिंक है, जो पूर्वोत्तर के लिए एक रणनीतिक लाइफ लाइन है।

आज यह पुल भारत की बुनियादी ढांचे की क्षमता की एक बड़ी मिसाल है, लेकिन यह भारतीय सेना के गोरखा टेरियर्स की अटूट सतर्कता थी जिसने इस काम को मुमकिन बनाया।

इस काम में उनका रोल मिलिट्री ड्यूटी से अलग था, जो दूर-दराज और संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय विकास का समर्थन करने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।

क्यों अहम है नोनी ब्रिज

नोनी में पुल का सफलतापूर्वक निर्माण न सिर्फ तकनीकी दक्षता की जीत है, बल्कि गोरखा टेरियर्स के समर्पण और बहादुरी को भी सलाम है। नोनी ब्रिज और जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन प्रोजेक्ट से मणिपुर और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस पुल के जरिए रेलवे माल ढुलाई और यात्रियों के परिवहन की लागत कम होगी, व्यापार बढ़ेगा और उद्योगों और बुनियादी ढांचे में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है और यह क्षेत्र की समृद्धि में अहम योगदान देगा।

यह पूर्वोत्तर राज्यों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ देश के बाकी हिस्सों के साथ एकीकृत करने की बड़ी योजना का हिस्सा है। इससे पुल से व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे एकता और समावेश की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

करीब 140 मीटर ऊंचा यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पियर ब्रिज होगा, जो मोंटेनेग्रो में 139 मीटर ऊंचे माला-रिजेका वायडक्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा। यह पुल 703 मीटर लंबा होगा, जिसके खंभों का निर्माण हाइड्रोलिक ऑगर्स का इस्तेमाल करके किया गया है। यह रास्ता हिमालय के पूर्वी मार्ग पर पटकाई क्षेत्र की खड़ी पहाड़ियों से होकर गुजरता है और इस पुल का निर्माण 374 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।

ऑपरेशन में लापरवाही: महिला के पेट में रह गया मेडिकल टूल, अस्पताल पर ₹12 लाख का जुर्माना…
Rapido Driver : रायपुर में रेपिडो चालक की करतूत, महिला का बैग लेकर फरार; रास्ते में दिखा तो गली बदलकर भागा
इंदौर हत्याकांड – ‘राजा से ही शादी करो नहीं तो सुसाइड कर लूंगा’ पिता की जिद ने सोनम को बनाया हत्यारा…?
Road Safety Month Controversy : सड़क सुरक्षा माह में बिना हेलमेट मंत्री की बाइक सवारी
सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब: भूतेश्वरनाथ में लंबी कतारें, हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में शिव का श्रृंगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप; स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?