CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दूसरे समुदाय की लड़की से यश की…’, दिल्ली में युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, मां ने बताई वजह

दूसरे समुदाय की लड़की से यश की…’, दिल्ली में युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, मां ने बताई वजह

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

Murder In Delhi: दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक युवक की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी स्कूटी गली में खड़े एक लड़के से टकरा गई थी. पुलिस ने मृतक की पहचान 21 वर्षीय यश के रूप में की है. यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

राजधानी दिल्ली में दिन दहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या (Murder In Delhi) कर डाली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी स्कूटी गली में खड़े एक लड़के से जरा सी टकरा गई थी. इसी मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस शुरू हुई और देखते ही इसने झगड़े का रूप ले लिया. फिर स्कूटी सवार युवक की हत्या कर दी गई

दिल दहला देने वाली ये घटना गीता कॉलोनी की है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 21 वर्षीय यश के रूप में की है. यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

साजिश के तहत की गई यश की हत्या

यश की मां राखी का कहना है की यश को साजिश के तहत मारा गया है. दरअसल यश की दोस्ती एक लड़की के साथ थी, लड़की दूसरी समुदाय से थी. लड़के की मां के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने यश के पिता को उनकी फैक्ट्री में आकर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

दोस्त ने बताया क्या हुआ था उस वक्त

यश के साथ मौजूद अमन ने बताया कि स्कूटी का साइड मिरर छू जाने से झगड़ा शुरू हुआ. एक लड़के ने यश के सिर पर पिस्टल रखी. जबकि, दूसरा भाग के अन्य लड़कों को ले आया. सबके हाथ में चाकू थे. यश को सड़क पर ही चाकू मारा. जिसके बाद मैंने यश को ऑटो में बैठाकर हॉस्पिटल ले गया. लेकिन यश को बचाया नहीं जा सका.

दोनों पक्षों में पहले हुई बहस

उधर, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यश की स्कूटी गली में खड़े लड़के से हल्की सी टकरा गई थी. इसी मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस शुरू हुई और देखते ही इसने झगड़े का रूप ले लिया. झगड़े के दौरान आरोपियों ने अचानक चाकू निकाला और यश पर पीछे से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. गंभीर रूप से घायल यश को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही गीता कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की कर दी है. पुलिस ने यश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं.

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. यश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने आरोपियों के घर में लगे ताले को तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात संभालते हुए लोगों को किसी तरह शांत कराया.

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सड़क 19 सेक्टर 2…

Vitamin B12 Deficiency Symptoms
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : हर वक्त थकान रहती है? हो सकती है विटामिन B12 की कमी, जानें कैसे करें पूरी

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आज की भागदौड़ भरी…

Indian Railways Advertisement Ban
Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  यात्रियों के सफर को…

MI vs KKR 2026
MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आईपीएल 2026 के शुरुआती…

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?