CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी, हर महीने बिजली बिल में होगी भारी बचत

सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी, हर महीने बिजली बिल में होगी भारी बचत

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी को प्रदूषण मुक्त और हरित ऊर्जा अपनाने के रास्ते पर ले जाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. अब 3 किलोवाट तक के आवासीय सोलर पैनल सिस्टम पर उपभोक्ताओं को कुल 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. इसमें केंद्र सरकार की 78,000 रुपये की सब्सिडी के अलावा दिल्ली सरकार की ओर से 30,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.

दिल्ली सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रदूषण में कमी लाने के उद्देश्य से यह बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई. यह योजना 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पैनलों के लिए लागू होगी. वहीं एक किलोवॉट के सोलर पैनल पर 10,000 रुपये की सीधी सब्सिडी मिलेगी.

सरकार का लक्ष्य है कि अगले 3 सालो में 2.3 लाख घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएं.

हर महीने 4200 रुपये तक कि होगी उपभोक्ताओं की बचत

“पीएम सोलर फ्री इलेक्ट्रिसिटी – स्टेट टॉप-अप योजना” से न केवल लोगों के बिजली बिल में औसतन 4,200 रुपये प्रति माह तक की बचत होगी, बल्कि दिल्ली में स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा. इस योजना के लिए 50 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि, दिल्ली सरकार वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी कर रही है ताकि शेष 90,000 रुपये के लिए आसान ऋण विकल्प उपलब्ध कराए जा सके. इससे लोग बिना कोई अग्रिम भुगतान किए सोलर पैनल लगवा सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह कदम दिल्ली को “ग्रीन और क्लीन सिटी” बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

इसके जरिए ना सिर्फ बिजली बिल में राहत मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी.

सफाई और धूल नियंत्रण योजना को भी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की योजनाएं सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं हैं, बल्कि दिल्ली के भविष्य को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगे आकर सौर ऊर्जा अपनाएं और दिल्ली को ग्रीन राजधानी बनाने में भागीदार बनें.

बैठक में दूसरा अहम फैसला राजधानी की सड़कों पर धूल को नियंत्रित करने को लेकर लिया गया. PWD विभाग को 250 वाटर स्प्रिंकलर, 70 मिस्ट गन मशीन और 210 हाई प्रेशर वाटर जेट मशीनें खरीदने की अनुमति दी गई है. इससे दिल्ली की सड़कों की सफाई और वायु प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है.

घर के भीतर चूल्हा, बाल्टी और बर्तन के अंदर अवैध शराब, दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Indian Politics: ‘हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और’, शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की बात कर क्यों कहा ये
New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू
ADEN Sanjeev Saxena bribery case : रेलवे इंजीनियर रिश्वत कांड…बिल पास कराने के लिए मांगे 34,000 रुपये…CBI ने रंगेहाथ पकड़ा…
Nigeria ISIS Air Strike : उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला, अमेरिकी कार्रवाई की सरकारी पुष्टि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?