सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने अफीम बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम और एक ब्रेजा कार जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 8 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर चौक का है। (Raigarh Opium Smuggling Case)
यह भी पढ़ें : Opium Farming Case Durg: समोदा में अफीम खेती का खुलासा, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, पटवारी-सर्वेयर को नोटिस
ढिमरापुर चौक पर अफीम बेचने के लिए तलाश रहा था ग्राहक : Raigarh Opium Smuggling Case
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
अफीम की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई
आरोपी की पहचान 20 वर्षीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो रामभांठा, जगतपुर का निवासी है। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखी गई 47 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
रायगढ़ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफीम एक ट्रक चालक से खरीदने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने अफीम और करीब 8 लाख रुपये कीमत की ब्रेजा कार जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(ग) के तहत मामला (Raigarh Opium Smuggling Case) दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Opium Farming Case 2026: 17 दिनों में पांचवां खुलासा, खेतों में फिर उगती मिली अवैध अफीम की फसल
अफीम तस्करी मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी : Raigarh Opium Smuggling Case
वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
ख़बरें और भी हैं :Raigarh Opium Politics : अफीम खेती पर सियासत तेज, तमनार केस को लेकर भूपेश बघेल का हमला, बोले-“नशे को मिल रहा संरक्षण”


