CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किन्नर कोर्ट को गुमराह करने लगातार करता रहा कोशिशें, AGPGI रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की हुई सजा

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किन्नर कोर्ट को गुमराह करने लगातार करता रहा कोशिशें, AGPGI रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की हुई सजा

By Newsdesk Admin
10/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 दिसंबर। ढाई साल पहले सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी किन्नर को पुलिस ने दबोच न्यायालय में पेश किया था। उत्तर प्रदेश के बरेली अंतर्गत मीरगंज के इस मामले न्यायालय ने 20 वर्ष की सजा सुनाई है।‌ आपको बता दें कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी किन्नर फरीन ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को गुमराह करने की पूरी कोशिश की लेकिन एजीपीजीआई की रिपोर्ट ने पूरे मामले को खोल दिया। सुनवाई के दौरान 27 सितंबर 2024 को एसजीपीजीआई में आरोपी की लिंग निर्धारण परीक्षण रिपोर्ट में वह पुरुष किन्नर निकला। उसमें X-Y क्रोमोसोम होने की बात भी सामने आई। कोर्ट ने धारा 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है।

गौरतलब हो कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जब बच्ची का मेडिकल कराया था तो उसमें रेप की पुष्टि हुई थी। पीड़िता ने अपने कलम बंद बयान में भी किन्नर फरीन द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही थी। पीड़िता ने बताया था कि टीवी दिखाने और खीरा दिलाने की बात कहकर फरीन उसे अपने साथ घर ले गया। वहां किन्नर ने डरा-धमकाकर बच्ची से दुष्कर्म किया लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी को उसके परिजन महिला किन्नर बताकर उसे निर्दोष साबित करने पर तुले थे।

विशेष कोर्ट में दिए अपने बयान 313 सीआरपीसी में फरीन ने खुद को महिला किन्नर बताते हुए रास्ते के विवाद को लेकर पीड़िता की मां द्वारा फर्जी केस में फंसाने की बात कही थी साथ ही फरीन किन्नर की पड़ोसी नसरीन भी उसके पक्ष में गवाही देने कोर्ट पहुंची थी। नसरीन ने विशेष कोर्ट में कहा कि वह फरीन को जन्म से जानती है। फरीन जन्म से महिला किन्नर है। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी ने बताया कि सुनवाई में फरीन किन्नर के अधिवक्ता ने अर्जी देकर महिला किन्नर होने की दलील देते हुए उसके लिंग निर्धारण परीक्षण कराने की विशेष कोर्ट से गुहार की। कोर्ट के आदेश पर फरीन किन्नर का एसपीजीआई लखनऊ में लिंग निर्धारण परीक्षण हुआ। 27 सितंबर 2024 को लिंग निर्धारण रिपोर्ट के अनुसार फरीन पुरुष किन्नर निकला। रिपोर्ट में उसके X-Y क्रोमोसोम पाए गए। जिससे उसके पुरुष होने की पुष्टि हुई। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी व आलोक प्रधान ने पीड़िता समेत गवाह पेश किए थे। गवाहों के बयान व किन्नर की लिंग निर्धारण रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने धारा 506 में दो साल कैद और 2000 अर्थदंड लगाया वहीं 20 साल कैद व 10 हजार का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने कहा कि यदि जुर्माना नहीं दिया तो एक साल अधिक कैद होगी।

बांके बिहारी कॉरिडोर विधेयक पास: बृजवासी और संत समाज ने जताई खुशी, गोस्वामी बोले- कोर्ट में देंगे चुनौती
CG खबर : कोर्ट में महिला ने वकील पर फेंका चूना, डंडा दिखाकर दी धमकी, देखें VIDEO…महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा
Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
कौन हैं वो छत्तीसगढ़ के IPS, जिससे भयभीत हो गए पूर्व CM, चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र, नाम से ही खौफ खाते हैं माफिया……नाम है A….
ऑफिसर्स एसोसिएशन ने क्यों लिखा बीएसपी प्रबंधन को पत्र, जानें पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT Verdict) ने बिलासपुर नगर…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?