CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर के विकास के लिए मिले 2 करोड़:MLA अग्रवाल बोले- हमारी सोच केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि, सभी वर्ग को सशक्त बनाना है

बिलासपुर के विकास के लिए मिले 2 करोड़:MLA अग्रवाल बोले- हमारी सोच केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि, सभी वर्ग को सशक्त बनाना है

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई |

बिलासपुर में विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से विकास के लिए 2 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है। जिससे शहर के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने की कोशिश होगी। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि, हमारी सोच केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारा उद्देश्य हर समाज, हर मोहल्ले और हर वर्ग को सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि, शहर के शिक्षा क्षेत्र में 45.50 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसमें लाला लाजपत राय स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, बंगाली स्कूल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, और अन्य शासकीय स्कूलों में सामग्री क्रय, कक्ष निर्माण और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सामुदायिक इस्तेमाल के लिए मिले 56 लाख

इसी तरह सामुदायिक उपयोग के लिए 56 लाख रुपए की राशि नवयुवक कान्य कुब्ज विकास समिति, अज्ञेय नगर पार्क के पीछे, अटल वाटिका के समीप और वार्ड नं. 43 के सामुदायिक भवनों के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है।

सामाजिक भवनों के निर्माण और उन्नयन के लिए 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें वाल्मीकि समाज, चंद्रपुरिया कसौंधन वैश्य समाज, कायस्थ समाज, सतनामी समाज, अहिरवार समाज, एवं श्रीवास समाज के सामाजिक भवन शामिल हैं। इन भवनों के निर्माण से समाजों को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए आवश्यक ढांचा मिलेगा।

शहर में खुलेगा ओपन जिम

इसके अलावा नगर में ओपन जिम और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए 13 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। ये सुविधाएं नागरिकों के स्वास्थ्य और सामुदायिक जुड़ाव को सशक्त करेंगी। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर के चहुंमुखी विकास के लिए यह स्वीकृतियां एक मजबूत आधार बनेंगी।

शिक्षा, सामाजिक समरसता और नागरिक सुविधाओं के संतुलित विकास के लिए हम संकल्पित हैं। जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए हम बिलासपुर को एक आदर्श, स्मार्ट और मानव केंद्रित शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अब कानपुर में भी ‘चाट युद्ध’! कूष्मांडा देवी मंदिर के पास लाठी-डंडे चले, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Chhattisgarh Prepaid Electricity : छत्तीसगढ़ में बिजली का नया सिस्टम लागू… रिचार्ज खत्म तो तुरंत कटेगी सप्लाई, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने शुरू की डिजिटल व्यवस्था: देश का पहला बोर्ड बना, मस्जिदों-मदरसों के खुले खाते, जानिए कहां कितनी संपत्ति…
Wildlife Poaching in Chhattisgarh : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चीतल मांस सहित दो शिकारी गिरफ्तार, एक फरार
रायपुर दक्षिण में थमा चुनावी शोर, चेकिंग के दौरान 27 लाख कैश जब्त, कार में 500-500 की गड्डियां, इंकम टैक्स को दिया गया केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?