CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 53.60 lakh defrauded in the name of solar project : नेताओं का करीबी बताकर बनाया शिकार

53.60 lakh defrauded in the name of solar project : नेताओं का करीबी बताकर बनाया शिकार

By Newsdesk Admin
01/05/2026
Share

सीजी भास्कर 1 मई I राजधानी रायपुर में सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली और राजनेताओं का करीबी बताकर एक कारोबारी को झांसे में लिया। रकम लेने के बाद न तो प्रोजेक्ट दिलाया गया और न ही पैसे लौटाए गए। (53.60 lakh defrauded in the name of solar project)

Contents
  • शिकायत के बाद केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
  • सरकारी ठेका दिलाने का दिया था भरोसा
  • मुनाफे का लालच देकर ऐंठे लाखों रुपए
  • फर्जी टेंडर और कंपनी के दस्तावेज दिखाए
  • पुलिस जांच जारी, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी

शिकायत के बाद केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले (53.60 lakh defrauded in the name of solar project ) में मुख्य आरोपी राहुल शुक्ला समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सरकारी ठेका दिलाने का दिया था भरोसा

खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक कचना निवासी कारोबारी अंकित गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साल 2024 में उसकी पहचान नयनित खेड़िया के जरिए राहुल शुक्ला से हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़े नेताओं और अफसरों से जुड़ा बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह बस्तर संभाग की ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का सरकारी ठेका दिलवा सकता है।

मुनाफे का लालच देकर ऐंठे लाखों रुपए

आरोपी ने दावा किया कि प्रत्येक स्ट्रीट लाइट पर करीब 48 हजार रुपए का भुगतान होगा, जिससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकेगा। इसी झांसे में आकर कारोबारी से अलग-अलग समय पर नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 53.60 लाख रुपए ले लिए गए। शुरुआत में जल्द काम दिलाने का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।

फर्जी टेंडर और कंपनी के दस्तावेज दिखाए

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए जैंको कंपनी और सरकारी टेंडर से जुड़े फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। लंबे समय तक प्रोजेक्ट नहीं मिलने और पैसे मांगने पर लगातार बहाने बनने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। (53.60 lakh defrauded in the name of solar project)

पुलिस जांच जारी, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। बैंक ट्रांजैक्शन, दस्तावेज और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही दबिश दी जाएगी। (53.60 lakh defrauded in the name of solar project)

Saurabh Chandrakar : भारत लौटने से पहले सौरभ चंद्राकर का बड़ा दावा, कहा- सुरक्षा मिली तो खोलूंगा नेटवर्क का राज
कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, 3 नक्सली ढेर
Chhattisgarh Cmart City Plan : छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिली स्मार्ट सिटी 2.0 की एंट्री, सीएम साय की अहम बैठक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस
Dantewada News : नक्सलियों ने माड़ इलाके के आठ परिवारों को गांव से खदेड़ा
Land Acquisition Dispute: हाईकोर्ट ने निगम की कॉलोनी राजसात कार्रवाई पर लगाई रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?