CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mohla Manpur Tiger Attack : सीमा पार से दहशत, महाराष्ट्र में इंसान, छत्तीसगढ़ में मवेशी का शिकार…मोहला-मानपुर में ‘आदमखोर’ की दस्तक

Mohla Manpur Tiger Attack : सीमा पार से दहशत, महाराष्ट्र में इंसान, छत्तीसगढ़ में मवेशी का शिकार…मोहला-मानपुर में ‘आदमखोर’ की दस्तक

By Newsdesk Admin
02/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे जंगलों में बाघ की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। एक ओर महाराष्ट्र में एक ग्रामीण की जान लेने की घटना सामने (Mohla Manpur Tiger Attack) आई है, तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गांवों में दो मवेशियों को शिकार बनाए जाने से खौफ का माहौल है। वन विभाग ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ सीमा में फिर दस्तक
  • ट्रैप कैमरों से निगरानी
  • दो माह पहले भी मिला था सुराग
  • ग्रामीणों से अपील

घटनाक्रम मोहला-मानपुर जिले के दक्षिण वन परिक्षेत्र मानपुर और महाराष्ट्र के मुरूमगांव वन क्षेत्र से जुड़ा है। दक्षिण वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय राजपूत के अनुसार 12 फरवरी को औंधी तहसील अंतर्गत ग्राम गहनगट्टा में बाघ ने एक पालतू मवेशी पर हमला कर उसे मार डाला।

इसके बाद 24 फरवरी को महाराष्ट्र के मुरूमगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम केहेकवाही निवासी बुधु सिंह उसेंडी पर बाघ ने उस समय हमला किया, जब वह मेले से लौटते हुए रात में पैदल अपने गांव जा रहा था। बीच रास्ते हुए हमले में उसकी मौत हो गई और बाघ ने उसके शव के हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ सीमा में फिर दस्तक

मानव शिकार की घटना के ठीक अगले दिन बाघ दोबारा छत्तीसगढ़ सीमा के भीतर (Mohla Manpur Tiger Attack) आ गया। 25-26 फरवरी की दरमियानी रात उसने मानपुर ब्लॉक के सीतागांव ग्राम पंचायत के पिटेमेटा गांव में एक और मवेशी को मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार, बाघ ने शिकार के शरीर का आधा हिस्सा खा लिया था।

ट्रैप कैमरों से निगरानी

वन मंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने बताया कि सीमावर्ती जंगलों और गांवों के आसपास ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, ताकि बाघ की गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखी जा सके। वन अमला लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है और ग्रामीणों को अकेले जंगल या सुनसान रास्तों पर न जाने की सलाह दी गई है।

दो माह पहले भी मिला था सुराग

करीब दो माह पहले नवागढ़ क्षेत्र में एक मवेशी के शिकार के बाद लगाए गए ट्रैप कैमरों में एक वयस्क नर बाघ की तस्वीर कैद हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि वही बाघ दोबारा इलाके में सक्रिय हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि कोई बाघ मानव पर हमला कर देता है, तो उसके व्यवहार में बदलाव की संभावना रहती है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बेहद जरूरी है।

ग्रामीणों से अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से समूह में आवागमन करने, रात में बाहर निकलने से बचने, बच्चों और मवेशियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

फिलहाल सीमा पार के जंगलों में सन्नाटा पसरा है, लेकिन बाघ की दहाड़ ने गांवों में डर की लकीरें खींच दी हैं। वन विभाग की टीमें चौकसी बढ़ाए हुए हैं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
AI : एआई की निगरानी में रहेंगी सड़कें, अब नहीं रहेगी गड्ढों की परेशानी!
Abujhmad Malakhamb Talent : अबूझमाड़ के मलखंब खिलाड़ी अमेरिका में करेंगे कला का प्रदर्शन
मैनपाट: बौद्ध मंदिर में युवक-युवती ने दानपात्र से चोरी की, पुलिस तलाश में जुटी
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?