CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैनपाट: बौद्ध मंदिर में युवक-युवती ने दानपात्र से चोरी की, पुलिस तलाश में जुटी

मैनपाट: बौद्ध मंदिर में युवक-युवती ने दानपात्र से चोरी की, पुलिस तलाश में जुटी

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

सरगुजा जिले के मैनपाट में शनिवार सुबह बौद्ध मंदिर में दर्शन करने के बहाने से आए युवक-युवती ने दानपेटी से चोरी कर ली। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला कमलेश्वरपुर थाने इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के रोपाखार में स्थित पुराने बौद्ध मंदिर में शनिवार सुबह युवक और युवती दर्शन करने के बहाने पहुंचे थे। बौद्ध मंदिर में मौका देखकर मंदिर के दान पात्रों में रखे रुपए निकाल लिए।कुछ अन्य सामानों की चोरी भी कर ली। घटना सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच हुई।

थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट, की जा रही तलाश

बौद्ध मंदिर में लामा पुजारी रहते हैं। उन्हें मंदिर में दान पात्रों के साथ कुछ डब्बे खाली दिखे तो उन्हें चोरी की शंका हुई। जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो युवक और युवती दान पात्रों से पैसे निकालते दिखे। मंदिर प्रबंधन ने इसकी शिकायत कमलेश्वरपुर पुलिस से की।

मंदिर से और क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी मंदिर के लामा (बौद्ध पुजारी) जांच कर रहे हैं। चोरी करने वाले युवक और युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। वे मैनपाट के नर्मदापुर के बताए गए हैं। हालांकि इसकी तस्दीक नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।

पर्यटकों के लिए खुला रहता है मंदिर

सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ठंड के पीक सीजन में यह संख्या हजारों में होती है। यहां दो बौद्ध मंदिर हैं जो पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं। यहां सीसीटीवी कैमरों के अलावा सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम नहीं हैं। सभी पर्यटकों को आसानी से मंदिर में प्रवेश और दर्शन की सुविधा दी जाती है। मंदिर में चोरी की यह पहली घटना सामने आई है।

Profile Registration : व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को ये काम कराना होगा जरुरी
MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा आज दिलाएंगे शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 17
CG को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, CM विष्णुदेव ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”
Voter List Verification Raipur: रायपुर में 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं की जानकारी में गड़बड़ी, 14 फरवरी तक सुधार का आख़िरी मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

Korba Road
Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे

कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?