CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीजापुर में 2 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद, नेशनल पार्क में 3 दिन से चल रहा ऑपरेशन..

बीजापुर में 2 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद, नेशनल पार्क में 3 दिन से चल रहा ऑपरेशन..

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। बीजापुर के नेशनल पार्क में चल रहे ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार यानी आज 2 और नक्सली ढेर किए गए हैं। ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। पिछले 2 दिनों में इसी ऑपरेशन के दौरान एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर और 25 लाख का इनामी भास्कर भी मारा जा चुका है।

Contents
  • 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज की भी थी मौजूदगी
  • अब जानिए 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर के बारे में
  • लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे
  • फोर्स के ऑपरेशन के खिलाफ कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे
  • शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद

इस ऑपरेशन में अब तक 2 टॉप कमांडर समेत 4 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 45 लाख रुपए के इनामी नक्सली भास्कर (45 साल) को मार गिराया। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। जवानों ने भास्कर के शव के साथ ही ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई।

2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर

भास्कर मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) DVC (डिविजनल कमेटी) का सदस्य और सचिव था। आंध्रप्रदेश के आदिलाबाद का रहने वाला था। इसके पहले 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया है। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। आंधप्रदेश के चिंतापालुदी गांव का रहने वाला था।

वहीं दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार इनामी), दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम (50 हजार इनामी), भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम और पंडरू राम पोड़ियाम शामिल हैं।

नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज की भी थी मौजूदगी

जानकारी के मुताबिक फोर्स सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि तेलंगाना स्टेट कमेटी में नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी भी थी।

इस दौरान मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, जिससे सुधाकर की डेडबॉडी को जवानों ने बरामद कर लिया था। वहीं भास्कर का शव शुक्रवार को मिला। उसके पास से हथियार भी मिले हैं, जिन्हें जवानों ने जब्त कर लिया है।

अब जानिए 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर के बारे में

दरअसल, केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे।

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल थे।

लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे

  • इससे पहले 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए। इसमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी था।
  • 21 मई की मुठभेड़ से 7 दिन पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की भी जानकारी दी थी। इसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया था।
  • छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।

फोर्स के ऑपरेशन के खिलाफ कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे

वहीं बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. के मुताबिक कुछ व्यक्तियों और संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे फोर्स के ऑपरेशन के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर अफवाह फैलाई जा रही है।

आईजी के मुताबिक ऑपरेशन पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। ऐसे प्रयास मनोबल कमजोर करने वाले हैं। लोगों को इससे बचना चाहिए, समय-समय पर ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी फोर्स की ओर से दी जाती है।

शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे।

वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं।
अंबिकापुर में जल्द खुलेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले – विशेषज्ञों की नियुक्ति प्राथमिकता
OMG…ना ना करते….”छूता भी नहीं, इसके बाद ही पियूंगा” कहते कहते राज्य के पियक्कड़ों ने तोड़ा रिकॉर्ड, त्यौहारी महीने में गटक गए 3200 करोड़ की शराब
नकली नोट छापने वाले मदरसे का तिलस्म 🛑 40 कमरे, 15 बाथरूम और लागत थी 100 करोड़, खंगालने पर हट रहा पर्दा, बुलडोजर Action काउंट डाउन शुरू
Winter Session : शीतकालीन सत्र में आक्रामक होगी कांग्रेस, कल तय होगी रणनीति
US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

Canada Plane Crash
Canada Plane Crash :  कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में…

Bilaspur Crime
Bilaspur Crime :  गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत

गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?