CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के स्मृति नगर गार्डन में हरे-भरे 50 से अधिक पेड़ काट गिराए, निगम में हड़कंप, आयुक्त ने निरीक्षण किया तो मिले केवल ठूंठ, वन विभाग से की गई शिकायत, स्मृति नगर सोसायटी का है कारनामा, चोरी छिपे पूरा बगीचा कर दिया साफ

भिलाई के स्मृति नगर गार्डन में हरे-भरे 50 से अधिक पेड़ काट गिराए, निगम में हड़कंप, आयुक्त ने निरीक्षण किया तो मिले केवल ठूंठ, वन विभाग से की गई शिकायत, स्मृति नगर सोसायटी का है कारनामा, चोरी छिपे पूरा बगीचा कर दिया साफ

By Newsdesk Admin
07/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। नगर निगम भिलाई के स्मृति नगर स्थित शंकराचार्य उद्यान के लगभग 47 हरे-भरे पेड़ काटने का मामला सामने आने के बाद निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो पूरा बगीचा साफ हो चुका था, यहां मिले तो केवल ठूंठ। अब निगम अधिकारियों ने इस मामले की लिखित शिकायत थाना एवं वनमण्डल में की है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के स्मृति नगर कालोनी में जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चैधरी को स्थानीय निवासी विभा सिंह द्वारा शिकायत की गई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्मृति नगर उद्यान में अवैध रूप से बड़े-बड़े हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ नियमित भ्रमण पर आज निकले और उद्यान का निरीक्षण करने लगे तो वार्ड पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, राणा सिंह, नीरज शर्मा एवं स्थानीय नागरिक पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बड़े-बड़े पेड़ों को स्मृति नगर सोसायटी द्वारा चोरी छिपे कटवाया जा रहा है।

शासन के अनुमति के बिना हरे-पेड़ो को काटना अपराध की श्रेणी में आता है। उसके बगल में अम्बेडकर उद्यान में जाकर देखा गया तो वहां छोटे बड़े मिलाकर हरे-भरे 47 पेड़ो को काट कर पूरा बगीचा साफ कर दिया गया है। शंकराचार्य उद्यान में 6 पेड़ो को काटा गया है। जिसमें प्रमुख रूप से आम, नीम, कहुआ, करंज इत्यादि शामिल थे, जिसके ठूंठ मिले हैं। कुछ लकड़ी भी वहां रखी मिली और कुछ को वहां से उठा लिया गया था।

बताया गया कि पेड़ की कटाई सुबह-सुबह या रात के समय की जाती रही है। स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद कटाई बंद की गई है। नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न कुमार तिवारी ने अपने दल के साथ जाकर काटे गये पेड़ो का पंचनामा तैयार किया है। स्मृति नगर सोसायटी के नाम से पर्यावरण अधिनियम के अंतर्गत स्मृति नगर थाना एवं वनमण्डल विभाग दुर्ग में लिखित शिकायत की गई है। स्थानीय निवासियों द्वारा सामूहिक हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत आयुक्त नगर निगम भिलाई के नाम से आवेदन दी गई है जिसमें बताया गया कि सोसायटी द्वारा वहां के निवासियों के हित में ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है।

Good news : रूस के सहयोग से रायपुर से दुर्ग के बीच चलेगी लाइट मेट्रो, प्रोजेक्ट पर खर्च होगा लगभग 500 करोड़, रायपुर नगर निगम और रूस के बीच हुआ MOU
Bilaspur Sushasan Tihar Controversy : शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने बाहर निकाला
बारात में बैंड बाजा के साथ नाच रहे थे बाराती, पीछे घोड़ी पर सवार NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष दूल्हे की अचानक हो गई मौत, देखिए विडियो
Stock Market Crash : कोरोना काल जैसा मार्केट क्रैश, मच गया हाहाकार… ये 4 कारण मंदी का खौफ पैदा कर रहे
नहीं रहे सतीश बहादुर सिंह, टूट गईं सांसें, यहां होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?