CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Workers Minimum Wage Protest : BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

Workers Minimum Wage Protest : BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

By Newsdesk Admin
11/09/2026
Share
Workers Minimum Wage Protest
Workers Minimum Wage Protest : BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

सीजी भास्कर, 11 सितम्बर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों ने गुरुवार सुबह अपनी लंबित मांगों को लेकर सेल-बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सेक्टर-1 के मुर्गा चौक पर सुबह 7:45 से 8:45 बजे तक स्टील एम्प्लाइज यूनियन-इंटक और स्टील ठेका श्रमिक यूनियन-इंटक के बैनर तले कर्मचारियों और श्रमिकों ने नारेबाजी की। (Workers Minimum Wage Protest)

Contents
  • 39 महीने के एरियर्स का मुद्दा : Workers Minimum Wage Protest
  • हर महीने 10 हजार रुपए इंसेंटिव की मांग
  • ठेका श्रमिकों के लिए 26 हजार न्यूनतम वेतन : Workers Minimum Wage Protest
  • मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन

प्रदर्शन के बाद सेल अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पंडा के नाम संबोधित मांग पत्र आईआर विभाग को सौंपा गया। इस दौरान 39 महीने के लंबित एरियर्स, नए वेज रिवीजन, इंसेंटिव स्कीम में बढ़ोतरी, आवास लाइसेंस और ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन समेत कई मांगें उठाई गईं।

39 महीने के एरियर्स का मुद्दा : Workers Minimum Wage Protest

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष और स्टील एम्प्लाइज यूनियन-इंटक भिलाई के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि कर्मचारियों का 39 महीने का एरियर्स लंबे समय से लंबित है। यूनियन ने इसका जल्द निराकरण करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2027 से नए वेज रिवीजन को लागू किया जाना है। इसे लेकर भी प्रबंधन से प्रक्रिया स्पष्ट करने और जरूरी कदम उठाने की मांग की गई है।

Workers Minimum Wage Protest
Workers Minimum Wage Protest : BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

 

हर महीने 10 हजार रुपए इंसेंटिव की मांग

यूनियन ने मंथली इंसेंटिव स्कीम को रिवाइज कर कर्मचारियों को हर महीने 10 हजार रुपए देने की मांग की। इसके अलावा 650 वर्गफीट के आवासों को लाइसेंस पर देने और ‘सब्जेक्ट टू वेकेशन’ व्यवस्था शुरू करने की मांग भी रखी गई।

ठेका श्रमिकों के लिए 26 हजार न्यूनतम वेतन : Workers Minimum Wage Protest

प्रदर्शन में ठेका श्रमिकों के वेतन का मुद्दा भी प्रमुख रहा। यूनियन का आरोप है कि केंद्रीय न्यूनतम वेतन नवंबर 2025 से लागू होने के बावजूद इसे BSP में लागू नहीं किया गया है।

यूनियन ने ठेका श्रमिकों को कम से कम 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने की मांग की। साथ ही मेडिकल और छंटनी के नाम पर काम कर रहे ठेका श्रमिकों को हटाए जाने का विरोध भी किया गया।

मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन

यूनियन नेताओं ने कहा कि फिलहाल प्रदर्शन के जरिए प्रबंधन का ध्यान लंबित मांगों की ओर दिलाया गया है। यदि मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Dantewada Rape and Murder : विवाहित महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, नग्न हालत में मिली लाश से मचा हड़कंप
RTE Student Labour Case: पुताई और निर्माण कार्य कराने के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब
तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात
झारखंड की सियासत में हलचल, शाह ने CM सोरेन की तारीफ कर चौंकाया
Amit Shah reached Chhattisgarh : अमित शाह का बस्तर दौरा : चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग करेंगे बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bus Fare Chhattisgarh : बस किराए में 75% बढ़ोतरी की मांग, परिवहन मंत्री ने कहा- जल्द होगा समाधान
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराए में 75% बढ़ोतरी की मांग, परिवहन मंत्री ने कहा- जल्द होगा समाधान

बस यात्रियों के लिए किराए (Bus Fare Chhattisgarh) …

Teenagers Rescued Dongargarh : स्कूल से निकले तीन नाबालिग डोंगरगढ़ पहुंचे, CCTV से मिला सुराग
Teenagers Rescued Dongargarh : स्कूल से निकले तीन नाबालिग डोंगरगढ़ पहुंचे, CCTV से मिला सुराग

तीन नाबालिगों की तलाश (Teenagers Rescued Dongargarh) में…

Mule Bank Account Fraud
Mule Bank Account Fraud : कमीशन के लालच में ठगों को दिए बैंक खाते, 12 राज्यों में 4 करोड़ की ठगी से जुड़े तार

Mule Bank Account Fraud : साइबर ठगी के…

Durg POCSO Death Penalty : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या में चाचा को फांसी
Durg POCSO Death Penalty : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या में चाचा को फांसी

दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म…

Durg Rape Murder Death Sentence
Durg Rape Murder Death Sentence : भतीजी से रेप-मर्डर के दोषी चाचा को फांसी: डेढ़ साल बाद आया फैसला, कन्या पूजन के दिन की थी वारदात

Durg Rape Murder Death Sentence  : पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?