CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मीनल चौबे के बेटे की बर्थडे पार्टी पर विवाद, सड़क पर केक काटने पर रायपुर मेयर ने दी प्रतिक्रिया..

मीनल चौबे के बेटे की बर्थडे पार्टी पर विवाद, सड़क पर केक काटने पर रायपुर मेयर ने दी प्रतिक्रिया..

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च ।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो सड़क पर ही बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने सड़क पर केक भी काटा. वीडियो में राजधानी की सड़कों पर जमकर हो रही आतिशबाजी भी नजर आ रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद अब जमकर विवाद हो रहा है. इतना ही नहीं मेयर के बेटे पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है.

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उन्होंने भी सड़क पर केक काटा था. इसके बाद जमकर बवाल हुआ. इतना ही नहीं इस मामले में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी.

कलेक्टर-एसपी ने की थी अपील
रायपुर की सड़क पर केक काटने और ऐसे बर्थडे सेलिब्रेट करने को लेकर एसपी और कलेक्टर ने भी लोगों को सावधान रहने की अपील की है. कलेक्टर ने आम नागरिकों से यातायात के नियमों का पालन करने को कहा. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि सड़क पर केक काटने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है.

मेयर मीनल चौबे ने दी सफाई
बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल होने के बाद अब मेयर मीनल चौबे ने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि मेरे रिश्तेदार घर आए थे. उसी दिन बेटे का जन्मदिन भी था. मैंने भी वीडियो देखा है. घर के सामने ही केक काटा है. मुझे नहीं लगता इससे ट्रैफिक बाधित हुआ होगा. होईकोर्ट ने भी कहा है कि रोड में ऐसे केक नहीं काटना है. जो भी हुआ है गलत हुआ है. मैंने बेटे को भी समझाइश दी है. शासन-प्रशासन का मैं पूरी तरह सम्मान करती हूं. अगर मेरे या मेरे बेटे की वजह से किसी राहगीर को कोई परेशानी हुई होगी, उसके लिए माफी मांगती हूं.

राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर- विकास उपाध्याय

मेयर के बेटे का बीच सड़क जन्मदिन मनाने के मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुलिस और प्रशासन इस तरह के मामलों में कार्रवाई करती रही है. पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष समेत 10 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल गए थे. निश्चित तौर पर उनका ये काम भी गलत था. राजा हो या रंक, नियम सबके लिए बराबर होते है. पुलिस को इस मामले में भी संज्ञान लेकर जरूर कार्रवाई करनी चाहिए.

Pear Farming Balrampur : बलरामपुर का शंकरगढ़ बना नाशपाती उत्पादन का हब
Parikrama Path Project : परिक्रमा पथ परियोजना पर बढ़ा विवाद! भूमि अधिग्रहण के विरोध में उतरे किसान
Bihar Assembly Election 2025 : प्रवासी प्रभारी विधायक रिकेश बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए सरकार
जाति बदली, हक छूटा, हाईकोर्ट ने SC दर्जे पर सुनाया निर्णायक फैसला
OP Choudhary : रायगढ़ में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, मंत्री ओपी चौधरी ने किया कबीर कुटीर का लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?