CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Adi Kailash Yatra 2025 : 14 मई को शुरू होगी यात्रा, 102 श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीयन

Adi Kailash Yatra 2025 : 14 मई को शुरू होगी यात्रा, 102 श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीयन

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मई। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा इस वर्ष 14 मई से प्रारंभ हो रही है। यात्रा का पहला जत्था काठगोदाम से रवाना होगा।

Contents
  • पहले दिन 196 किलोमीटर की यात्रा
  • भगवान् शिव का निवास
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू
  • पीएम मोदी ने किए थे दर्शन
  • तैयारियां जोरों पर

कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने जानकारी दी कि यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष अब तक कुल 102 श्रद्धालु इस पावन यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। निगम की ओर से यात्रियों के आवास, भोजन और आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है।

पहले दिन 196 किलोमीटर की यात्रा

यात्रा के पहले दिन श्रद्धालु काठगोदाम से रवाना होकर भीमताल, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों होते हुए लगभग 196 किलोमीटर की दूरी तय कर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

दूसरे दिन यात्रा दल पिथौरागढ़ से 96 किलोमीटर की दूरी तय कर धारचूला पहुंचेगा, जो इस यात्रा का पहला आधार शिविर होगा।

तीसरे दिन धारचूला से यात्रा गुंजी तक पहुंचेगी, जबकि चौथे दिन यात्री नाबी और कुटी गांव होते हुए नाभीढांग पहुंचेंगे।

यहां से उन्हें ओम पर्वत के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही यात्री गणेश पर्वत, नाग पर्वत, व्यास गुफा, कालापानी में काली मंदिर, नाबी पर्वत जैसे पवित्र स्थलों के भी दर्शन करेंगे।

भगवान् शिव का निवास

पांचवें दिन यात्री गुंजी से ज्योलीकांग जाएंगे, जहां से आदि कैलाश के दर्शन किए जाएंगे। आदि कैलाश को पंच कैलाशों में एक माना जाता है और इसे भगवान शिव का निवास स्थल माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आदि कैलाश की यात्रा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा भी फिर से शुरू की जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। इसके लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं।

पीएम मोदी ने किए थे दर्शन

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए थे, जिसके बाद इस यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पीएम के दौरे के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तैयारियां जोरों पर

कुमाऊं की इस पवित्र यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक अनुभूति करते हैं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और विरासत से भी रूबरू होते हैं।

कुमाऊं मंडल विकास निगम इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर जुटा हुआ है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और यादगार अनुभव प्राप्त हो सके।

Apple iPhone manufacturing India : एप्पल का इंडिया में ‘महा-धमाका’: पीएम मोदी की PLI स्कीम ने बदली तस्वीर, iPhone एक्सपोर्ट में बना नया विश्व रिकॉर्ड
Raipur Municipal Corporation : रायपुर में दुकानों की ब्रांडिंग पर नई सख्ती, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर 50 हजार तक जुर्माना
भिलाई के सेक्टर-4 में पुलिस को देख भागने लगे दांव लिखवा रहे लोग, पुराना सटोरिया टाईगर चढ़ गया पुलिस के हत्थे, कैश भी जब्त
Chhattisgarh Police Promotion List : 61 सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, देखें पूरी सूची
Ranchi Jewellery Fraud : रांची में ‘संकट’ का डर दिखाकर 15 लाख के गहने ले उड़े ठग, महिलाएँ ऐसे जाल में कैसे फँस रही हैं?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chaturmasya
Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बेमेतरा में आयोजित Chaturmasya व्रत के दौरान शंकराचार्य…

Dhamtari News
Dhamtari News : मछली पकड़ने के दौरान एनीकट में बहा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

धमतरी जिले में Dhamtari News से जुड़ी एक…

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?