CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में 20 साल का तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

दिल्ली में 20 साल का तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

दिल्ली , 15 अप्रैल 2025 :

Delhi Illicit Liquor Smugglers Arrested: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर उत्तर प्रदेश से आए एक नौजवान को शराब तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि तस्कर की उम्र महज 20 साल है, लेकिन उसके पास से जो बरामदगी हुई है, वो किसी प्रोफेशनल सिंडिकेट का हिस्सा होने का इशारा करती है.

भारी मात्रा में अवैध शराब, एक टोयोटा कोरोला कार और हरियाणा तक फैला सप्लाई नेटवर्क यह सब कुछ उस वक्त सामने आया जब दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने बुराड़ी इलाके में एक गुप्त सूचना पर जाल बिछाया.

रात 12:45 बजे हुई दबिश, गाड़ी से निकली ‘मदिरा की खेप’

12 अप्रैल की रात ANC की टीम गुप्त सूचना पर बुराड़ी नाला रोड पर अलर्ट पर थी. अचानक एक चमचमाती टोयोटा कोरोला अल्टिस कार संदिग्ध हालत में आती दिखी. टीम ने बिना वक्त गंवाए कार को रोका. जांच के दौरान कार की डिक्की और सीटों के नीचे से जो निकला, वो चौंकाने वाला था पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप मिली है.

20 साल का तस्कर निकला शातिर, 15-20 चक्कर हर महीने

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सादिक, निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने बताया कि उसे एक जोनी नामक शख्स ने इस गोरखधंधे में उतारा. हर ट्रिप पर अच्छी कमाई होती थी और हर महीने 15-20 बार शराब की खेप दिल्ली पहुंचाई जाती थी. सादिक ने स्वीकार किया कि उसे हर महीने 20,000 तक की आमदनी होती थी और टोयोटा कार भी उसने तस्करी के लिए खास तौर पर खरीदी थी.

मुख्य सरगना फरार, पुलिस का शिकंजा कसा

पूछताछ में सादिक ने बताया कि वह सोनीपत (हरियाणा) से शराब लेकर आया था और झरोदा वज़ीराबाद में एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपनी थी. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य सप्लायर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वो फिलहाल फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा और बाकी आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे.

पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी

थाना बुराड़ी में एफआईआर संख्या 263/25, धारा 33/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब शराब सप्लाई के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, बीकानेर जेल से किया Call
1500 रुपये देकर क्या इज्जत खरीद ली? महाराष्ट्र में महिला अपराध पर भड़के संजय राउत
Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी
Air Pollution Deaths India: राज्यसभा में उठा बड़ा सवाल—क्या प्रदूषण से 17 लाख मौतें हुईं? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब
Big Break : राहुल गांधी की नागरिकता का विवाद फिर सुर्खियों में, सुब्रमण्यम स्वामी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SECR Train Cancellation News : बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल, 22 जून से 3 जुलाई तक असर

SECR Train Cancellation News

Youth Attacked and Robbed in Raipur : चलती बाइक से गिराकर युवक को पीटा

Youth Attacked and Robbed in Raipur

जनता की मांग को प्राथमिकता : Road Project Vaishali Nagar
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान

सीजी भास्कर, 18 जून। विधायक रिकेश सेन की…

Chhattisgarh Weather : मानसून की रफ्तार आखिर क्यों थम गई, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लोग कर रहे बारिश का इंतजार

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के कई हिस्सों…

IND vs AFG : 400 रन बनाने के बाद भी क्यों बनी अनोखी कहानी, गिल और किशन ने रचा ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं हुआ

सीजी भास्कर, 18 जून। लखनऊ के इकाना स्टेडियम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?