CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 22-minute race for life : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से बुजुर्ग मरीज को पहुंचाया रायपुर

22-minute race for life : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से बुजुर्ग मरीज को पहुंचाया रायपुर

By Newsdesk Admin
25/04/2026
Share

सीजी भास्कर , 25 अप्रैल। यातायात पुलिस दुर्ग ने एक बार फिर मानवीय पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए गंभीर मरीज को समय पर उपचार दिलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 22 मिनट में एम्बुलेंस को कुम्हारी टोल तक सुरक्षित पहुंचाया। (22-minute race for life)

Contents
  • यातायात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की बेहतरीन साझेदारी
  • मानवीय संवेदनशीलता का परिचय : 22-minute race for life

जानकारी के अनुसार, नंदिनी रोड भिलाई निवासी 82 वर्षीय उत्तमचंद साहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें बी.एम. शाह हॉस्पिटल से रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर किया गया था। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल विशेष यातायात व्यवस्था बनाई गई।

यातायात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की बेहतरीन साझेदारी

यातायात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बी.एम. शाह हॉस्पिटल से कुम्हारी टोल प्लाजा तक पूरे मार्ग को पूरी तरह क्लियर कर दिया। भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से तैनात जवानों ने ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए एम्बुलेंस को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया।


इस समन्वित प्रयास का परिणाम रहा कि एम्बुलेंस महज 22 मिनट में कुम्हारी टोल पहुंच गई, जहां से आगे की जिम्मेदारी रायपुर हाईवे पेट्रोलिंग को सौंप दी गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान यातायात व्यवस्था सामान्य और सुरक्षित बनी रही।

मानवीय संवेदनशीलता का परिचय : 22-minute race for life

इस कार्यवाही में हाईवे पेट्रोलिंग-02 और यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारियों व जवानों ने त्वरित समन्वय, सजगता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया, जिसकी सराहना की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और एम्बुलेंस सहित आपात वाहनों को प्राथमिकता दें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सके। (22-minute race for life)

अब फोन होगा खुद-ब-खुद रीस्टार्ट, आ गया Google का ये नया सिक्योरिटी फीचर
Raipur Education Drive : आत्मानंद स्कूलों में 80 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, गणित-विज्ञान और अंग्रेजी पर रहेगा फोकस
Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत
भिलाई की भव्या ने प्रभु रामचंद्र एवं माता सीता की पेंटिंग तुल्य आकृति को उकेर बनाई आकर्षक मनोहारी भव्य रंगोली
ACB Raid Chhattisgarh: पटवारी से RI बने अधिकारियों पर तड़के बड़ी कार्रवाई, 7 जिलों में 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?