CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हटाए गए 2621 सहायक शिक्षकों की नहीं जाएगी नौकरी, MLA रिकेश ने CM सहित कैबिनेट का माना आभार, देखिए विडियो

हटाए गए 2621 सहायक शिक्षकों की नहीं जाएगी नौकरी, MLA रिकेश ने CM सहित कैबिनेट का माना आभार, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

भिलाई नगर, 30 अप्रैल। आज मंत्रि परिषद की बैठक में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2 हजार 621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीमंडल का आभार व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि श्री सेन ने हटाए गए इन 2621 सहायक शिक्षकों के लिए विधानसभा सदन सहित मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री से भी बात कर इनके रोजगार के मद्देनजर शीघ्र फैसला लेने का निवेदन किया था।

श्री सेन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ बीएड सहायक शिक्षक की भर्ती जो कि हो चुकी थी, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश जिसमें सबको अपने रोजगार से वंचित होना पड़ा था। इसके बाद वो सभी आंदोलनरत हो गए थे। उनको लग रहा था कि अब हमारे सामने अंधकार है। इस विषय को लेकर मैं लगातार सदन में मुखर रहा। मैंने सदन में इस बात को लेकर निवेदन किया कि कैसे इन बच्चों को रोजगार मिले और इस बात को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भी रखा था।

इसके बावजूद ऐसे सहायक शिक्षक बच्चे जहां भी मिलते थे, उनकी आंखों में आंसू होते। वो सभी काफी परेशान थे, ऐसा लगता था कि उनका जीवन खत्म हो चुका है लेकिन मैंने हमेशा उन बच्चों के सर पर हाथ रखा और इस बात का विश्वास दिलाया कि विष्णु सायजी की सरकार है, सुशासन की सरकार है, आप निश्चिन्त रहिए। आपको रोजगार से वंचित नहीं किया जाएगा।

आज कैबिनेट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कैबिनेट ने कहा है कि सभी सहायक शिक्षक उन सभी को हमारे यहां लैब टेक्नीशियन के रूप में रखा जाएगा और किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी। आज उन सभी प्रभावितों के चेहरे पर खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि आज केबिनेट बैठक में अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर 2621 हटाए गए सहायक शिक्षकों के समायोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार हटाये गए बीएड अर्हताधारी 2621 सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4 हजार 422 पदों में समायोजित किया जाएगा।

कला व विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता (12वीं गणित व विज्ञान) पूर्ण करने हेतु 3 वर्ष की अनुमति दी जाएगी साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एससीईआरटी के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए सांख्येत्तर पदों का सृजन किया जाएगा।

Debi Daimary Wrestler : मेहनत की मिसाल बनीं देबी डायमारी, स्विमिंग पूल में नौकरी कर सीखी कुश्ती और जीता रजत
आधार और आयुष्मान कार्ड अपडेट करने भिलाई में आज से लगा शिविर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीतागांव समाधान शिविर में क्लस्टर की 8 ग्राम पंचायतों से किया सीधा संवाद..
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बदली प्यार में, प्रेमी निकला ट्रक ड्राइवर, रातों-रात साथ भागी 19 साल की लड़की, अब जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां…. जानिए “एक दिलचस्प और विवादित सनसनीखेज मामला”
भिलाई के होटल में सेक्स रैकेट, फरार होटल संचालक को पुलिस ने दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free…

Raipur Love Marriage Case
Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर में एक विवाह को लेकर विवाद सामने…

IBPS Clerk Recruitment 2026
IBPS Clerk Recruitment 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 11,403 पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : सरकारी बैंक में…

Bilaspur Fisherman Missing
Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ…

Mungeli Road Video
Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

मुंगेली जिले में जर्जर सड़क से परेशान लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?