CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 38th National Games news : राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ ने योगासन में जीता गोल्ड, पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर, किसको मिले कितने पदक…पूरी जानकारी

38th National Games news : राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ ने योगासन में जीता गोल्ड, पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर, किसको मिले कितने पदक…पूरी जानकारी

By Newsdesk Admin
02/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 फरवरी। उत्तराखंड 38वें नेशनल गेम्स पदक तालिका में सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड 14 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 26 पदकों के साथ टॉप पर बना हुआ है जबकि कर्नाटक दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र अब तक सबसे ज्यादा 41 पदक जीत चुका है, जिसमें 11 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य शामिल हैं। उत्तराखंड ने अब तक 1 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य समेत कुल 16 पदक जीते हैं।

गौरतलब हो कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन के आर्टिस्टिक पुरूष युगल में छत्तीसगढ़ ने अपना दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक झटका है वहीं उत्तराखंड को रजत और हरियाणा को कांस्य पदक मिला। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के योगासन प्रतियोगिता के तहत शनिवार को आर्टिस्टिक सीनियर पुरूष युगल का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें नौ राज्यों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में छत्तीसगढ़ के प्रभाकर सिंह और प्रकाश कुमार साहू की जोड़ी ने स्वर्ग पदक पर अपना कब्जा जमाया जबकि उत्तराखंड के अजय वर्मा और हर्षित की जोड़ी को रजत, हरियाणा के कमल और अभिषेक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सभी विजेताओं को अतिथियों की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता जारी है। रविवार यानि आज पारंपारिक पुरूष वर्ग की योगासन प्रतियोगिताएं होंगी। महिला वर्ग की भी तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। अल्मोड़ा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे योगासन मुकाबले में टीम उत्तराखंड के अजय वर्मा और हर्षित ने आर्टिस्टिक पेयर पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में रजत (सिल्वर) पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे योगासन मुकाबले में कुल आठ टीमों ने प्रतिभागिता की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रभाकर सिंह और प्रकाश कुमार साहू की टीम ने स्वर्ण (गोल्ड) पदक जीता जबकि कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक कमल और अभिषेक टीम हरियाणा ने जीता। इसी श्रृंखला में आर्टिस्टिक पेपर महिला वर्ग का सेमी फाइनल राउंड समाप्त हुआ और शीर्ष आठों टीम अब फाइनल खेलेगी। जिसमें महाराष्ट्र, हरियाणा एवं राजस्थान शीर्ष पर है।

Kanwar Samaj Leader Speech : सामाजिक सहभागिता और एकजुटता से ही मिलती है असली सफलता – कौशल्या साय
Giorgia Meloni : जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर इटली जाएंगे पीएम मोदी
Amarjeet Bhagat : अविश्वास प्रस्ताव के बीच पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा, सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप
Opium Farming Case Durg: अफीम के बीज सप्लायर को जोधपुर से दबोचा, दुर्ग पुलिस की जांच में खुल रहे नए राज
CG Budget BrEaKiNg News 🔵 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पुनः होगी शुरू, महतारी वंदन योजना, नियद नेल्लानार, पीएम जन मन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ का बजट बढ़कर हुआ एक लाख 54 हजार 775 करोड़ रूपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?