CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia : पंच पर 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप

87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia : पंच पर 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप

By Newsdesk Admin
15/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 जून। बिलासपुर जिले में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी संपत्ति हड़पने के आरोपों के बीच इच्छामृत्यु की मांग की है। महिला (87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia) का आरोप है कि एक पंचायत प्रतिनिधि ने केवाईसी, धान पंजीयन और बीमा कराने के नाम पर उनकी करीब 90 लाख रुपए की संपत्ति अपने नाम करा ली। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • केवाईसी और धान पंजीयन के नाम पर की धोखाधड़ी : 87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia
  • वाहनों के दस्तावेज अपडेट कराने के नाम पर कराया ट्रांसफर
  • कार्रवाई नहीं होने पर मांगी इच्छामृत्यु : 87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia

केवाईसी और धान पंजीयन के नाम पर की धोखाधड़ी : 87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia

बेलगहना निवासी बालकुंवर बसोर ने आरोप लगाया है कि केन्दा निवासी फगुन प्रसाद प्रजापति उर्फ मोनू ने मदद करने का भरोसा दिलाकर उनसे नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि वर्ष 2021 में उसने बैंक केवाईसी कराने के बहाने उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से 23 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

महिला का यह भी आरोप है कि धान पंजीयन कराने के नाम पर उनसे कई दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी करीब 6.34 एकड़ कृषि भूमि आरोपी के नाम पर दर्ज हो चुकी है। उन्होंने घर में रखे सोना-चांदी के सामान हड़पने का आरोप भी लगाया है।

वाहनों के दस्तावेज अपडेट कराने के नाम पर कराया ट्रांसफर

पीड़िता ने बताया कि उनके दिवंगत बेटे के नाम की एक सेंट्रो कार, एक एक्टिवा और एक छोटा हाथी वाहन पहले उनके नाम पर ट्रांसफर किए गए थे। बाद में आरोपी ने बीमा बढ़ाने और दस्तावेज अपडेट कराने का झांसा देकर उनसे फिर से दस्तावेजों पर अंगूठा लगवा लिया।

कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों को पता चला कि तीनों वाहन भी आरोपी के नाम पर ट्रांसफर हो चुके हैं। महिला का दावा है कि आरोपी ने उनकी मजबूरी और अशिक्षा का फायदा उठाकर पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया।

कार्रवाई नहीं होने पर मांगी इच्छामृत्यु : 87-Year-Old Woman Seeks Euthanasia

बालकुंवर बसोर ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई और इच्छामृत्यु की मांग की।

मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, छलपूर्वक संपत्ति हड़पने और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब बैंक लेन-देन, जमीन की रजिस्ट्री और वाहनों के ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

घर से कुछ दूरी पर मिली महिला की लाश, खून से लथपथ शव देख दहले लोग; हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल..
अवैध वसूली का आरोप (Excise Department Extortion Case): 13 साल की बच्ची से मारपीट, जंगल में छोड़ा — बिलासपुर में आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप
भिलाई-3 के खेत में मिली युवक की लाश, भौंक रहे थे कुत्ते, लोगों ने देखा और बुला ली पुलिस, युवक दोस्त के साथ ट्रेन में बैंगलोर से आ रहा था फिर अचानक हुआ गायब
Bihar Election Rally: औरंगाबाद में पीएम मोदी बोले – बिहार फिर चुनेगा सुशासन की सरकार
Fake Encounter Case Chhattisgarh : एनकाउंटर या साजिश? हाई कोर्ट ने दी चेतावनी, बिना सबूत किसी मुठभेड़ को…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?