CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ड्रेस कोड विवाद गरमाया: हिंदू संगठन का विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा बांधा

ड्रेस कोड विवाद गरमाया: हिंदू संगठन का विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा बांधा

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल |

बिलासपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में चश्मा कंपनी Lenskart के ड्रेस कोड विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी विरोध की तस्वीरें सामने आईं, जहां भगवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्टोर्स पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

भगवा ब्रिगेड का आरोप है कि लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल द्वारा भारत में संचालित लेंसकार्ट की सभी दुकानों में हिंदू धर्मावलंबियों को तिलक, कलावा, बिंदी एवं मंगलसूत्र पहनने से मना किया जा रहा है। जबकि अन्य समाज (मुस्लिम समाज) के लोगों को हिजाब और बुर्का पहनने से मना नहीं किया जा रहा है।

इसी के विरोध में आज भगवा ब्रिगेड के लगभग 20 की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा बिलासपुर शहर में संचालित लेंसकार्ट के सरकंडा, व्यापार विहार एवं मुंगेली नाका चौक स्थित दुकानों में जाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं कलावा बांधा गया। वहीं विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आगामी समय में इस प्रकार के निर्देशों को वापस नहीं लेने पर दुकानों में तालाबंदी किए जाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पियूष बंसल पर देश में कठमुल्लों को प्रश्रय दिए जाने जैसी बातें भी कही गईं।

कंपनी ने दी सफाई

वहीं इस पूरे विवाद के बीच कंपनी पहले ही अपनी सफाई दे चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी बयान में कंपनी ने कहा कि “हमने आपकी बात सुनी है। साफ़-साफ़ और खुले तौर पर। पिछले कुछ दिनों में हमारे समुदाय और ग्राहकों ने अपनी बात रखी है और हमने उसे ध्यान से सुना है। आज हम अपने ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ को मानकीकृत (स्टैंडर्डाइज़) कर रहे हैं और इसे पूरी पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक रूप से साझा कर रहे हैं।

कंपनी ने आगे स्पष्ट किया कि गाइडलाइंस स्पष्ट रूप से और बिना किसी दुविधा के हमारे टीम के सदस्यों द्वारा अपनाए जाने वाले हर धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक का स्वागत करती हैं—जैसे बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब, पगड़ी और भी बहुत कुछ। इन्हें अपवाद के रूप में नहीं, बल्कि हमारी पहचान के हिस्से के रूप में स्वीकार किया जाता है।

कंपनी ने यह भी कहा कि यदि किसी कर्मचारी या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए उसे खेद है। साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में सभी नीतियां समानता और सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित होंगी।

कोरबा में राजमिस्त्री की हत्या, आंगन में मिली लाश:सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार..
Tenant Electricity Rights: बिल जमा, फिर भी अंधेरा—दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश
Chief Minister’s Secretariat working arrangement : जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विभाग
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग
Bilaspur Tantrik Ritual Case : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना, जमानत के लिए अनुष्ठान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections : 9 सितंबर को…

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?