CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja smuggling in Raigarh using a rented car : साढ़े 3 लाख का माल बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Ganja smuggling in Raigarh using a rented car : साढ़े 3 लाख का माल बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर ला रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए की कार में करीब 35 किलो गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बंगुरसिया रोड पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। (Ganja smuggling in Raigarh using a rented car)

Contents
  • कार से 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद : Ganja smuggling in Raigarh using a rented car
  • सस्ते में खरीदकर महंगे में बेचते थे
  • किराए की कार से पहुंचे थे ओडिशा
  • NDPS एक्ट में केस दर्ज : Ganja smuggling in Raigarh using a rented car

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद कार में बड़ी मात्रा में गांजा रायगढ़ लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने बंगुरसिया ढाबा के पास रोड पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।

कार से 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद : Ganja smuggling in Raigarh using a rented car

तलाशी में कार से दो बोरियों में 19 किलो 356 ग्राम और 16 किलो 814 ग्राम गांजा मिला। कुल वजन 35 किलो से अधिक है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम डोलनारायण साहू (27), नीलकमल साव (24) और आशीष कुमार सिंह (29) बताया। तीनों रायगढ़ जिले के निवासी हैं। (Ganja smuggling in Raigarh using a rented car)

सस्ते में खरीदकर महंगे में बेचते थे

पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजा 4 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदते थे और रायगढ़ में 10 हजार रुपए प्रति किलो में बेचने की योजना थी। मुनाफे की रकम तीनों आपस में बांटने वाले थे। (Ganja smuggling in Raigarh using a rented car)

किराए की कार से पहुंचे थे ओडिशा

आरोपियों ने गांव के ही व्यक्ति से कार किराए पर ली थी और रविवार सुबह हीराकुंड डैम, संबलपुर जाकर गांजा खरीदा। वहां चंदन ब्राम्हण नाम के व्यक्ति से 1 लाख 40 हजार रुपए में गांजा लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और कार समेत कुल 15 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

NDPS एक्ट में केस दर्ज : Ganja smuggling in Raigarh using a rented car

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप
Tehsildar Transfer : रायपुर में तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों में बदले गए प्रशासनिक चेहरे
स्मृति नगर में सूटकेस में नशीली प्रतिबंधित सिरप लेकर कोरबा से आए युवक को सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, चौहान टाऊन के पेंट हाऊस में रह रहा था, हाइड्रो क्लोराइड की 54 शीशियां जब्त
JEE Main 2026 Registration : आइआइटी सहित इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले की दौड़ आज से हो सकती है शुरू
Afim Dda Cura Sizure : दुर्ग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अफीम-डोडा चूरा तस्करी में 3 और गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?