CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आबकारी विभाग की कार्रवाई: राजनांदगांव में अवैध शराब बरामद, सेल्समैन ब्लैकलिस्ट

आबकारी विभाग की कार्रवाई: राजनांदगांव में अवैध शराब बरामद, सेल्समैन ब्लैकलिस्ट

By Newsdesk Admin
22/04/2026
Share

सीजी भास्कर 22 अप्रैल

राजनांदगांव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब जब्त की गई और अधिक कीमत वसूलने वाले एक सेल्समैन पर भी कार्रवाई की गई।

बागनदी क्षेत्र में अवैध शराब जब्त
बागनदी थाना क्षेत्र में विभाग ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर अमृत पाल सिंह भाटिया के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान ‘देशी दारू संत्री’ के 140 पाउच (प्रत्येक 90 एमएल) बरामद किए गए। कुल 12.600 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
दूसरे मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विभाग ने रेवाडीह-01 स्थित विदेशी मदिरा दुकान की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सेल्समैन युगल किशोर खरे निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल रहा था। जांच में सामने आया कि ‘वन शॉट’ व्हिस्की, जिसकी एमआरपी 150 रुपये है, उसे 200 रुपये में बेचा जा रहा था।

सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि, कार्रवाई
सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद आरोप सही पाए गए। सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने संबंधित सेल्समैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और उसे ब्लैकलिस्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी
आबकारी विभाग ने आम जनता के लिए हेल्पलाइन जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी मदिरा दुकान पर निर्धारित दर से अधिक वसूली की जाती है, तो नागरिक आबकारी उप निरीक्षक मुकेश वर्मा के मोबाइल नंबर 8412900180 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Bilaspur Group Clash : दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल
Chor Ka Video : भक्त के रूप में मंदिर में प्रवेश करने वाले चोर ने अवसर पाते ही चुरा ली बहुमूल्य मूर्ति
SRH vs DC : दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की दमदार बैटिंग
विधायक रिकेश की पहल : भिलाई नगर Railway स्टेशन से सुपेला under ब्रिज तक बनेगी समानांतर सड़क, राज्य शासन ने 7 करोड़ का मंगाया DPR
Punishment : कक्षा दूसरी की छात्रा से कराए गए 100 उठक-बैठक, पैरों के मसल्स क्रैक, चलना-फिरना भी मुश्किल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?