CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Hookah E-Cigarette Case : अवैध हुक्का-ई सिगरेट का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार

Illegal Hookah E-Cigarette Case : अवैध हुक्का-ई सिगरेट का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share
Illegal Hookah E-Cigarette Case
Illegal Hookah E-Cigarette Case

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : भिलाई नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर (Illegal Hookah E-Cigarette Case) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हुक्का और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, 4 पैकेट हुक्का नोजल, 4 पैकेट हुक्का कोल और 600 रुपये नगद जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस (Illegal Hookah E-Cigarette Case) ने दुकान संचालक राजेश जैन (38) और शैलेष जैन (36) निवासी मालवीय नगर, दुर्ग को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से हुक्का और ई-सिगरेट का कारोबार किया जा रहा था, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

Atal Digital Center collapsed : निर्माण से पहले ही गुणवत्ता पर सवाल
🔵 आनलाईन कारोबार के नाम पर किराये का फ्लैट ले चल रहा था सैक्स रैकेट 🛑 भिलाई के आधा दर्जन से ज्यादा लड़कों को एमपी पुलिस ने धरदबोचा 🛑 सैक्स रैकेट के साथ Online कारोबार भी जांच के दायरे में
कांग्रेस छात्र नेता पर गंभीर आरोप: नशीली ड्रिंक देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda : गुस्साई भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़
Raigarh Monitor Lizard Hunted : दो नाबालिगों ने किया गोह का शिकार, वन अमले ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

Educational Breaking Bhilai Durg 🔵 हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी ने MSc बायोटेक्नोलॉजी चौथे सेमेस्टर के परिणाम किए जारी ✅ साई कॉलेज भिलाई का परिणाम 100 प्रतिशत, पूनम रागिनी इति ने मारी बाजी

27/07/2024
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Newborn Rescue Case: सीढ़ियों पर मिली नवजात को लेकर विधायक रिकेश सेन सक्रिय, मुख्यमंत्री से भी की चर्चा

18/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

सीजी बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, 9 वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

29/04/2026
अपराध

WhatsApp DP Scam : फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर ऑटोमोबाइल कारोबारी से 20 लाख रुपये की ठगी

23/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?