CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Social Media Influencer Death : हरियाणवी डांस से दिल जीतने वाली दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन

Social Media Influencer Death : हरियाणवी डांस से दिल जीतने वाली दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (Social Media Influencer Death) का गाजियाबाद में देर रात अचानक निधन हो गया। वह महज 30 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। सोशल मीडिया पर दिव्यांका अपने हरियाणवी डांस के लिए काफी लोकप्रिय थीं और अपने अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती थीं। उनकी यह असमय मौत उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

हरियाणवी डांस के जरिए पहचान बनाने वाली दिव्यांका सिरोही के सोशल मीडिया पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनके अचानक निधन की खबर फैलते ही फैंस और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस घटना (Social Media Influencer Death) पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

बता दें कि दिव्यांका सिरोही मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली थीं। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित संचार रेजीडेंसी में रहती थीं। परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की बात कही थी। इसके बाद खाना खाकर वह अपने कमरे में आराम करने चली गई थीं।

शाम को जब उनका भाई घर लौटा तो उन्होंने दिव्यांका को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया। परिजनों का कहना है कि उस समय उनका शरीर अकड़ चुका था। हालांकि, उनके शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले, केवल सिर पर हल्की सूजन नजर आई। इस स्थिति (Social Media Influencer Death) को देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिव्यांका सिरोही ने एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी और वह बेहद प्रतिभाशाली थीं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने हरियाणवी गानों पर डांस वीडियो बनाना शुरू किया था। उनके शानदार डांस मूव्स और अभिव्यक्ति ने उन्हें कम समय में ही सोशल मीडिया पर पहचान दिलाई। धीरे-धीरे वह इंटरनेट पर लोकप्रिय हो गईं और देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई।

उनकी मौत (Social Media Influencer Death) ने यह साफ कर दिया है कि जीवन कितना अनिश्चित है। कल तक अपने डांस से लोगों को खुश करने वाली दिव्यांका आज इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने से न केवल उनका परिवार बल्कि उनके लाखों फैंस भी गहरे सदमे में हैं।

Aamir Khan Wedding : 5 जुलाई को तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, गौरी संग घर पर होगी सादगी भरी शादी
Kapkapii Trailer: श्रेयस और तुषार की ‘कपकपी’ ने उड़ा दिए होश, डर और हंसी का डबल डोज, ट्रेलर देख फैंस बोले- स्त्री से भी मजेदार
Akhanda 2 Box Office: साउथ में बालकृष्ण का सुनामी राज, तीन दिन में ही बना अजेय रिकॉर्ड
Kiara-Sidharth Baby Girl Name : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रिवील किया बेटी का नाम
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?