सीजी भास्कर, 24 सितम्बर। कवर्धा के झंडा चौक पर तलवार लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 22 सितंबर को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। (Kawardha Crime News)
यह भी पढ़ें : पारिवारिक विवाद : कांस्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से किया हमला, फिर की खुद….

पुलिस ने लोहे की तलवार की जब्त : Kawardha Crime News
पुलिस के मुताबिक, झंडा चौक पर एक युवक हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान 20 वर्षीय अनिस खान के रूप में हुई, जो कवर्धा के रामनगर वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोहे की तलवार जब्त की। पूछताछ में तलवार का कोई लाइसेंस भी पेश नहीं किया गया।
आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे कबीरधाम जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले (Kawardha Crime News) में यह कार्रवाई की गई है।
ख़बरें और भी हैं : रायपुर में युवक पर हथियारों से हमला, तलवार कड़े चाकू से किया वार


