CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RI-PATWARI’S TRANSFER : 9 आरआई और 106 पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी, जानिए किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग

RI-PATWARI’S TRANSFER : 9 आरआई और 106 पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी, जानिए किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। सूरजपुर जिले के 8 तहसीलों में पदस्थ 9 आरआई और 106 पटवारियों का तबादला कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा 17 अप्रैल को जारी आदेश के तहत प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह व्यापक फेरबदल (RI-PATWARI’S TRANSFER) किया गया है। लंबे समय से एक ही तहसील के हल्का नंबर में जमे कर्मचारियों को अब नए स्थानों पर भेजा गया है। काफी समय बाद इस तरह का बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है। जिन आरआई और पटवारियों का तबादला किया गया है, उन्हें अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल में शीघ्र ज्वाइन करते हुए विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Contents
  • बदलाव से राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता
  • सूरजपुर तहसील के 16 पटवारियों का तबादला

बदलाव से राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता

सूरजपुर जिले में लंबे समय से जमे आरआई और पटवारियों का व्यापक तबादला (RI-PATWARI’S TRANSFER) किया गया है। कुल 9 आरआई और 106 पटवारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। सभी कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन आरआई का तबादला (RI-PATWARI’S TRANSFER) किया गया है, उनमें आरआई जगन्नाथ सिंह को प्रतापपुर तहसील से भैयाथान, मानस राज कन्हैया को रामानुजनगर से ओडग़ी, अभिषेक सिंह को सूरजपुर से प्रतापपुर, मनोज भगत को प्रतापपुर से प्रेमनगर, नरोत्तम कुमार सिंह को प्रेमनगर से जरही, मोनिका सिंह को जरही से भटगांव, धनसाय नागेश को भटगांव से सूरजपुर, लक्ष्मी खलखो को भैयाथान से रामानुजनगर तथा सेवक राम मरावी को ओडग़ी से प्रतापपुर के डांडक़रवां तहसील में पदस्थ किया गया है।

सूरजपुर तहसील के 16 पटवारियों का तबादला

106 पटवारियों में सूरजपुर तहसील के 16 पटवारियों का तबादला आदेश (RI-PATWARI’S TRANSFER) जारी किया गया है।

इनमें पसला पटवारी चंचल कुमार शर्मा को बिहारपुर तहसील के बिहारपुर, नमदगिरी के आशीष साहू को प्रतापपुर के मकनपुर, सूरजपुर के निर्मल कुमार तिवारी को भैयाथान के झिलमिली, डुमरिया की गीता सिंह को प्रेमनगर के सलका, केतका के शशि सिंह को ओडग़ी के छतरंग, जोबगा के शोभना सिंह को भटगांव के अनरोखा, सपकरा के अलिशा खान को भैयाथान के कुसमुसी, लांची के रेणुका कश्यप को रामानुजनगर के अर्जुनपुर, गिरवरगंज के राजा राम रवि को प्रेमनगर के विंध्याचल में पदस्थापना दी गई है।

इसी तरह रुनियाडीह के मो. तबरेज को प्रतापपुर के खोरमा, करजी के निधि जायसवाल को भैयाथान के बड़सरा, खरसुरा के सरिता केशरी को प्रतापपुर के सरहरी, कुरुवां के सदन प्रसाद यादव को ओडग़ी के रैसरी, डेडरी की रुकमणी शुक्ला को प्रतापपुर के खडग़वांकला, गोपालपुर की बबीता कुशवाहा को रामानुजनगर के बरबसपुर तथा पेंडरखी के अरविंद द्विवेदी को प्रेमनगर के चंदननगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

प्रतापपुर तहसील के 41 पटवारियों का भी तबादला (RI-PATWARI’S TRANSFER) किया गया है। इनमें नरोला के मनोज कुजूर को रामानुजनगर के पोड़ी, पकनी के बसंत कुमार सिंह को सूरजपुर के करंजी, जजावल के शिवराम पैंकरा को सूरजपुर के सपकरा, दवनकरा की आशा सोनपाकर को रामानुजनगर के रामतीर्थ, गोंदा की रामबाई आंडिल्य को प्रेमनगर के केदारपुर, दुरती के सौरभ गोस्वामी को सूरजपुर के गोपालपुर, केवरा की कुमारी महेश्वरी को सूरजपुर के जोबगा, पलढ़ा की सुचिता केरकेट्टा को भटगांव के धरतीपारा, सरहरी के हर्ष कुमार को प्रेमनगर, लोलकी के नासिर अंसारी को ओडग़ी के खोंड़, खजुरी के कृष्ण प्रसाद सिंह को रामानुजनगर के धनेशपुर तथा खोरमा के राजीव लोचन सिंह को सूरजपुर के डुमरिया में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार सेमराकला के राजेश कुमार साहू को लटोरी के कुंजनगर, केरता की गोमती देवी सोनवानी को रामानुजनगर के पंपापुर, सोनपुर की दीपिका रोशनी एक्का को भैयाथान के सोनपुर, मकनपुर के रणधीर पटेल को प्रेमनगर के उमेश्वरपुर, कोटेया के शशिकांत सिंह को रामानुजनगर के मकरंदीपुर, गोटगवां के अजीत अग्रवाल को सूरजपुर, टुकूडांड़ के कामेश्वर राजवाड़े को प्रेमनगर के गौरीपुर, बगड़ा की नेहा कन्नौजिया को रामानुजनगर के पवनपुर, सोनगरा के राजा लाल को लटोरी के गणेशपुर, बोझा के टीकन कुमार राजवाड़े को प्रेमनगर के ब्रह्मपुर, श्यामनगर के सात्विक मित को सूरजपुर के पसला, खडग़वांकला के मनोज यादव को लटोरी के बीरपुर तथा मायापुर-1 की नीरा पैंकरा को रामानुजनगर के पस्ता में पदस्थ किया गया है।

रामानुजनगर तहसील के 20 पटवारियों का ट्रांसफर (RI-PATWARI’S TRANSFER) किया गया है। इनमें पोड़ी के प्रवीण कुमार पैंकरा को भटगांव, धनेशपुर के गोविंद नारायण कुरूम को प्रतापपुर के पलढ़ा, कृष्णपुर के डेविड सिंह मरावी को ओडग़ी के भाड़ी, गोपीपुर के रजनीकांत देवांगन को प्रतापपुर के नरोला, पस्ता के राजेंद्र कुमार सिंह को लटोरी के गंगापुर, कैलाशपुर की निशा कुशवाहा को भैयाथान के मसीरा, तेलईमुड़ा के रामगोपाल साहू को प्रतापपुर के लोलकी, मांजा की संत्रोती यादव को भटगांव के सुदामानगर तथा उमापुर के राजकिशोर प्रसाद को प्रतापपुर के केंवरा में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार अन्य कई तहसीलों भैयाथान, भटगांव और लटोरी के पटवारियों का भी तबादला (RI-PATWARI’S TRANSFER) किया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से राजस्व अमले में नई कार्यशैली और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Wild Bison Poaching Chhattisgarh : अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर का शिकार, वनरक्षक को डीएफओ ने किया निलंबित
Major administrative reshuffle in Income Tax Department : 57 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले-नियुक्ति
Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”
T20 World Cup Final: कप्तान के तौर पर सूर्या के सामने रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती, क्या बदल पाएंगे इतिहास
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?