CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RBI Auto Debit Rule Change : ‘ऑटो डेबिट’ परआरबीआई ने बदले नियम… ऐसे होगा असर

RBI Auto Debit Rule Change : ‘ऑटो डेबिट’ परआरबीआई ने बदले नियम… ऐसे होगा असर

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share
RBI Auto Debit Rule Change
RBI Auto Debit Rule Change

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑटो डेबिट (RBI Auto Debit Rule Change) से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क जारी किया है। इसमें बार-बार होने वाले पेमेंट्स के लिए हर लेनदेन पर 15,000 रुपये की लिमिट तय की गई है और इस सीमा तक के भुगतान के लिए ओटीपी जैसे प्रमाणीकरण की जरूरत नहीं होगी। यानी अब केवल 15,000 रुपये से अधिक के ऑटो-पेमेंट के लिए अतिरिक्त सत्यापन करना होगा। केंद्रीय बैंक के इस कदम का उद्देश्य बड़े भुगतानों को अधिक सुरक्षित बनाना है ।

Contents
  • क्यों बदले गए नियम
  • 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

हालांकि यह सुविधा तभी लागू होगी जब ग्राहक ओटीपी (E-Mandate Framework 2026) या पिन के जरिए एक बार ई-मैंडेट को मंजूरी देगा। यानी ग्राहकों को एक बार एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद तय सीमा तक भुगतान स्वतः डेबिट होते रहेंगे। इस बदलाव से ग्राहकों को ऑटो-डेबिट भुगतान पर अधिक नियंत्रण मिलेगा और निर्धारित सीमा से अधिक के लेनदेन पर अतिरिक्त सत्यापन जरूरी रहेगा ।

केंद्रीय बैंक ने राहत देते हुए बीमा प्रीमियम, म्यूचुअल फंड सदस्यता और क्रेडिट कार्ड (Auto Debit Alert Rule) बिल भुगतान से जुड़े ट्रांजैक्शंस के लिए प्रति लेनदेन सीमा एक लाख रुपये तक तय की है। इसके साथ ही हर ई-मैंडेट में टाइमलाइन स्पष्ट करना अनिवार्य किया गया है, जिससे ग्राहक कभी भी इसे संशोधित या रद्द कर सकें। नए नियमों के तहत किसी भी रिकरिंग पेमेंट से 24 घंटे पहले ग्राहकों को प्री-डेबिट अलर्ट मिलेगा। नोटिफिकेशन में मर्चेंट का नाम, राशि और डेबिट तिथि दर्ज होगी और ग्राहक चाहें तो भुगतान रद्द भी कर सकते हैं। पैसे कटने के बाद भी तुरंत सूचना मिलेगी ।

क्यों बदले गए नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने संशोधित ई-मैंडेट फ्रेमवर्क (RBI Auto Debit Rule Change) इसलिए लागू किया है ताकि ग्राहकों को ऑटो-डेबिट भुगतान पर अधिक नियंत्रण मिल सके। इस बदलाव से सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी। नियमित डिजिटल लेनदेन को आसान बनाते हुए बड़े भुगतानों के लिए अतिरिक्त सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

नए नियमों (RBI Auto Debit Rule Change) के तहत किसी भी रिकरिंग पेमेंट से कम से कम 24 घंटे पहले ग्राहकों को अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा। इसमें मर्चेंट का नाम, लेनदेन राशि और डेबिट तिथि की जानकारी होगी। ग्राहक चाहें तो भुगतान रद्द कर सकते हैं। ऑटो डेबिट होने के बाद भी तुरंत सूचना दी जाएगी।

Cold Wave Alert: दिल्ली में तीन साल की रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 9°C पर गिरा तापमान—शीतलहर की आशंका तेज
आज के हनुमान की 3000 KM की अनोखी यात्रा, सड़क पर लेटकर तय कर रहे धर्मयात्रा…
NH-30 Road Inspection: राज्यपाल डेका और CM साय ने काफिला रोककर देखा निर्माण कार्य, गुणवत्ता पर दिया सख्त संदेश
Kamalpreet Singh : समय सीमा से लापरवाही पर सख्त रुख, ठेकेदारों पर गिरेगी गाज
चॉकलेट बनी मौत की वजह, 7 महीने की मासूम ने तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?