CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dog Bite Case Takhatpur : पागल कुत्तों का कहर, कुछ घंटों में 25 लोग घायल; शहर में दहशत

Dog Bite Case Takhatpur : पागल कुत्तों का कहर, कुछ घंटों में 25 लोग घायल; शहर में दहशत

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share
Dog Bite Case Takhatpur
Dog Bite Case Takhatpur

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल : शहरी क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सात-आठ पागल कुत्तों (Dog Bite Case Takhatpur) ने अलग-अलग इलाकों में 25 लोगों को काट लिया। कुछ ही घंटों में हुई इस घटना से शहर में दहशत फैल गई। कुत्तों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को निशाना बनाया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से भीड़ लगी रही ।

Contents
  • ये हुए डॉग बाइट के शिकार
  • नगर पालिका पर उठे सवाल
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी
  • पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

चंडी चौक, कुरानकापा, पुराना थाना देवांगनपारा, टिकरीपारा भथरी, पदमपुर और मुक्तिधाम रोड सहित कई इलाकों में कुत्तों (Dog Bite Case Takhatpur) का आतंक बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ते बिना उकसावे के लोगों पर हमला कर रहे थे और एक बार काटने के बाद बार-बार झपट रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार कई घाव गहरे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि पागल कुत्तों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो और लोगों के शिकार बनने की आशंका है ।

ये हुए डॉग बाइट के शिकार

सुरेंद्र देवांगन (52), मान सिंह (35), जगदीश सिंह सिंगरौल (35), मिथलेश कुमार पटेल (43), भात पटेल (8), भावेश ठाकुर (8), साहिल मनहर (25), शिव वर्मन (12), सूर्य प्रकाश दिवाकर (35), दसरू साहू (47), अंशु बघेल (13), बल्लू साहू (36), धनिश केंवट (16), सरोज ध्रुव (45), ऋषभ (8) सहित अन्य शामिल हैं।

नगर पालिका पर उठे सवाल

घटना (Dog Bite Case Takhatpur) के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है ।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी

आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी पालन नहीं होने से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित अभियान नहीं चलाने से कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

नगर में पहले भी आवारा कुत्तों के हमले के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। नागरिकों ने विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी व टीकाकरण तेज करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Good Governance Festival in Urban Bodies : शिविर लगेंगे कल से
Menstrual Hygiene Day : छत्तीसगढ़ में टूटी चुप्पी, खुले मंच पर उठी स्वच्छता और सशक्तिकरण की आवाज़”
Weather Alert : अगले 5 दिन बरसात… 8 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर से सरगुजा तक बरसेंगे बादल
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान आईस्क्रीम वाले से मारपीट, वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा; कांस्टेबल पर लगे आरोप…
Korba SS Plaza Fire: सुबह की खामोशी में उठा धुएं का गुबार, शहर के सबसे व्यस्त प्लाजा में तबाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट
Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी की निकासी (Gangrel Dam…

CGPSC Case
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

CGPSC Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की…

Hasdeo River Students Drowning
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Hasdeo River Students Drowning : मौसम विभाग के…

MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

MBBS Student Suspicious Death :पुलिस आत्महत्या के एंगल…

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?