CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जांजगीर में गोलीकांड, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत; नकाबपोश फरार

जांजगीर में गोलीकांड, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत; नकाबपोश फरार

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गए। फिलहाल उनकी तलाश जारी है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है।

घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग
घटना सीमेंट-रेत कारोबारी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। देर रात करीब साढ़े 3 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छोटे भाई की हालत गंभीर
हमले में छोटे बेटे को भी गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद विधायक व्यास कश्यप और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी मौके पर पहुंचे।

माता-पिता को कमरे में किया बंद
वारदात से पहले बदमाशों ने दोनों भाइयों के माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद वे घर से 50-60 हजार रुपए नकद और एक आईफोन लूटकर फरार हो गए। घायल नाबालिग का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

तीनों भाई-बहन एक ही कमरे में थे
मृतक आयुष कश्यप बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था, जबकि आशुतोष कश्यप (16) 10वीं का छात्र है और बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उनकी बहन प्रेरणा कश्यप जगदलपुर जिले के अंजर गांव स्थित पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद पर कार्यरत है। 10 मार्च को प्रेरणा छुट्टी पर घर आई थी और गुरुवार रात तीनों भाई-बहन एक ही कमरे में सो रहे थे।

पहले भी हुई थी पूछताछ
प्रेरणा कश्यप के अनुसार, तीन युवक घर पहुंचे और पहले आयुष को गोली मारी, फिर छोटे भाई को भी निशाना बनाया। सभी हमलावरों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। उसने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी तीन युवक उसके भाई के बारे में पूछताछ करने आए थे।

नाकेबंदी और जांच जारी
एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप सहित साइबर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही विभिन्न सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई है और कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Korba Collector Controversy : डीएमएफ घोटाले से भड़के ननकीराम, बोले– “कलेक्टर नहीं हटा तो सड़कों पर उतरेंगे
AIIMS Bhopal Plasma Theft : भोपाल एम्स से चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा गया 1150 यूनिट ब्लड प्लाज्मा, दो लैब संचालक गिरफ्तार
SDO Body Found In Car : इंदिरा स्टेडियम के पास कार में SDO का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
प्रेम संबंध में साथ भागे दंपती ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर मिले दोनों के शव
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के वॉशरूम में मिला मोबाइल, वॉश बेसिन के नीचे मोबाइल रख बन रहा था वीडियो, एक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल…

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?