CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crackdown on illegal mining : राजनांदगांव में JCB और हाइवा जब्त, डेढ़ लाख ईंटें बरामद

Crackdown on illegal mining : राजनांदगांव में JCB और हाइवा जब्त, डेढ़ लाख ईंटें बरामद

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल I राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में खनिज और राजस्व विभाग की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए कुल 5 वाहन, एक जेसीबी और बड़ी मात्रा में ईंटें जब्त की हैं। (Crackdown on illegal mining)

Contents
  • अचानक निरीक्षण में पकड़े गए वाहन : Crackdown on illegal mining
  • मुरूम और मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई
  • रेत उत्खनन पर दबिश, ड्राइवर फरार : Crackdown on illegal mining
  • ईंट भट्ठे पर कार्रवाई, 1.5 लाख ईंटें जब्त
  • कानूनी कार्रवाई और आगे की सख्ती

अचानक निरीक्षण में पकड़े गए वाहन : Crackdown on illegal mining

खनिज विभाग ने कुंवारझोलकी, ठेलकाडीह, ढारा, मोहारा, बोरतलाव और घुमका क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करते हुए अरुण गुप्ता (अहिवारा) के नाम पर दर्ज हाईवा (CG 04 MJ 6242) को जब्त किया गया।

मुरूम और मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई

इसी क्रम में सेवासिंह ओबेरॉय (दुर्ग) की हाईवा (CG 07 BJ 9929) को मुरूम और मिट्टी के अवैध परिवहन में पकड़ा गया और थाना ठेलकाडीह के सुपुर्द किया गया।

वहीं ग्राम ढारा में राजेंद्र जंघेल की जेसीबी (CG 07 NA 8565) और माजदा (CG 08 L 3688) को मुरूम के अवैध उत्खनन में लिप्त पाए जाने पर थाना मोहारा को सौंपा गया। (Crackdown on illegal mining)

रेत उत्खनन पर दबिश, ड्राइवर फरार : Crackdown on illegal mining

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर एसडीएम एम भार्गव और नायब तहसीलदार मेघा जैन की टीम ने छापेमारी की। जामरी में नाले के पास रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों के ड्राइवर टीम को देखते ही इंजन लेकर फरार हो गए। प्रशासन ने रेत से भरी दोनों ट्रॉलियों को जब्त कर थाना बोरतलाव को सौंप दिया।

ईंट भट्ठे पर कार्रवाई, 1.5 लाख ईंटें जब्त

मौके पर हेमलाल सिन्हा द्वारा संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर भी कार्रवाई की गई, जहां से करीब 1.5 लाख ईंटें जब्त की गईं।

इसके अलावा डोंगरगांव के ग्राम मोतीपुर नदी घाट से रेत का अवैध परिवहन कर रही दो माजदा गाड़ियों को भी रेत सहित जब्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया।

कानूनी कार्रवाई और आगे की सख्ती

सभी मामलों में ‘खान एवं खनिज अधिनियम’ के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कलेक्टर ने साफ किया है कि खनिजों की चोरी रोकने के लिए गश्त और औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Crackdown on illegal mining)

BJP on 12 Years of Modi Government : भाजपा ने कहा- भारत बना आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र
Government Job Fraud : दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
भिलाई में अश्लील विडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले दम्पत्ति पुलिस गिरफ्त में, डरा धमका वसूले 2 करोड़, गहने-कैश जब्त
Chhattisgarh Ration Card Update : 2 लाख नाम सूची से गायब… आखिर क्यों हटाए गए इतने सदस्य, पढ़े पूरी खबर
Overbridge Construction Quality : पहली ही बारिश में खुल गई 22 करोड़ के ओवरब्रिज की पोल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Electric Scooter Fire
Korba Electric Scooter Fire : चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक

Korba Electric Scooter Fire : लगातार ऐसी घटनाओं…

BSP Privatization Row
BSP Privatization Row : BSP निजीकरण पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल पर सांसद के बयान से सियासी विवाद

BSP Privatization Row : BSP के निजीकरण की…

Raipur Tribal Exhibition 2026
Raipur Tribal Exhibition 2026 : रायपुर में आज से सजेगा ‘आदि बाजार’, 12 राज्यों के 80 कारीगर 40 स्टॉल में दिखाएंगे जनजातीय कला और शिल्प

Raipur Tribal Exhibition 2026  :इस आयोजन का उद्देश्य…

Highway Pickup Accident
Highway Pickup Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर; ड्राइवर फरार

Highway Pickup Accident : पुलिस हाईवे पर लगे…

Murder Accused Wife Seeks Security
Murder Accused Wife Seeks Security : सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा, बोली- अगला निशाना मैं थी; फांसी देने की मांग

Murder Accused Wife Seeks Security :आरोपी की पत्नी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?