CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor smuggling in Surguja : दुकान का मैनेजर गिरफ्तार, 95 लीटर शराब जब्त

Liquor smuggling in Surguja : दुकान का मैनेजर गिरफ्तार, 95 लीटर शराब जब्त

By Newsdesk Admin
25/04/2026
Share

सीजी भास्कर 25 अप्रैल I सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-43 पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। (Liquor smuggling in Surguja)

Contents
  • सूचना के आधार पर रोकी गई कार
  • जांच में बरामद हुई शराब : Liquor smuggling in Surguja
  • पूछताछ में सामने आई योजना
  • आबकारी विभाग कर रहा जांच : Liquor smuggling in Surguja

हैरानी की बात यह है कि इस मामले में शराब दुकान का मैनेजर ही तस्करी करते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

सूचना के आधार पर रोकी गई कार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस को कार से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसआई अरुण दुबे की टीम ने सीतापुर की ओर से आ रही कार (CG-DV-7455) को प्रतापगढ़ के पास रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34), निवासी लुण्ड्रा बताया।

जांच में बरामद हुई शराब : Liquor smuggling in Surguja

वाहन की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे रखे कार्टन और डिक्की से शराब बरामद हुई। इसमें मेडॉफ व्हिस्की के 48 नग और गोवा स्पेशल व्हिस्की के 480 नग शामिल थे। आरोपी, जो सीतापुर की अंग्रेजी शराब दुकान का मैनेजर है, शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में सामने आई योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब को लुंड्रा क्षेत्र में बेचने ले जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उस इलाके में शराब दुकान नहीं होने का फायदा उठाकर वह इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था।

आबकारी विभाग कर रहा जांच : Liquor smuggling in Surguja

मामले की जानकारी आबकारी विभाग को भी दी गई है। उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार यह जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।

पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है। (Liquor smuggling in Surguja)

मेहुल चौकसी पर SEBI का बड़ा एक्शन, बैंक अकाउंट से लेकर म्यूचुअल फंड और शेयर तक कुर्क करने का दिया आदेश
Dhamtari Rice Trader Murder : चावल कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात से दहशत
Big Break : डकैती मामले में एक-एक लाख के 4 ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ के गहने और अत्याधुनिक हथियार, पूछताछ जारी
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft : होटल के सामने से गायब हुई मोटरसाइकिल का खुलासा, शातिर चोर तक ऐसे पहुंची पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?