CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mafia attacks Mineral Department team : रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

Mafia attacks Mineral Department team : रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

By Newsdesk Admin
25/04/2026
Share

सीजी भास्कर 25 अप्रैल I राजनांदगांव जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने पहुंची खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर रेत माफिया ने हमला करने की कोशिश की। (Mafia attacks Mineral Department team)

Contents
  • अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंची टीम
  • अधिकारियों को डराने की कोशिश : Mafia attacks Mineral Department team
  • ग्रामीणों ने पकड़कर सौंपा
  • एनओसी में देरी का उठा रहे फायदा
  • कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश : Mafia attacks Mineral Department team
  • प्रशासन सख्त, कार्रवाई जारी

डोंगरगांव ब्लॉक के रातापायली गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने अधिकारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते अधिकारी हट गए और बड़ा हादसा टल गया।

अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंची टीम

जानकारी के अनुसार शिवनाथ नदी में जलस्तर कम होते ही रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं। देर रात टीम को रातापायली गांव में अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। डोंगरगांव तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो रेत से भरा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में उनकी ओर आता दिखा।

अधिकारियों को डराने की कोशिश : Mafia attacks Mineral Department team

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने टीम को डराने और रास्ता साफ कराने के लिए वाहन की गति बढ़ा दी। उसने अधिकारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सभी लोग समय रहते हट गए और सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भागने लगा।

ग्रामीणों ने पकड़कर सौंपा

भाग रहे चालक का पीछा ग्रामीणों और खनिज विभाग के गार्डों ने किया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान हुई झड़प में चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनओसी में देरी का उठा रहे फायदा

क्षेत्र की आसरा, अर्जुनी, कोतरीभर्री और भोथली जैसी रेत खदानों की नीलामी हो चुकी है, लेकिन पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अभी तक नहीं मिला है। इसी देरी का फायदा उठाकर माफिया अवैध उत्खनन कर रहे हैं।

कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश : Mafia attacks Mineral Department team

कलेक्टर जितेंद्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जब्त वाहनों को राजसात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन सख्त, कार्रवाई जारी

घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और सरकारी टीम पर हमले जैसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (Mafia attacks Mineral Department team)

PDS RICE : गरीबों के हक का निवाला पहुंच रहा धनाढ्य व्यापारियों के यहां…!
Govt Job News : ढाई हजार से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का आ गया नोटिफिकेशन 🟢 20 जून को खुल जाएगा बाक्स 🔵 ऐसे करना होगा आवेदन
Surajpur Ganja Smuggling : 8 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
HIV Privacy Violation : एचआइवी पाजिटिव की पहचान उजागर करने को लेकर छग सरकार पर दो लाख जुर्माना
तीन बच्चों के मुस्लिम पिता ने छिपाई पहचान, हिंदू युवती से कर ली शादी, फिर तीन साल बाद जो हुआ…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?