CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OMG…..कार में लगी आग 🔥 दरवाजे लॉक, हादसे में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उनकी 2 बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर

OMG…..कार में लगी आग 🔥 दरवाजे लॉक, हादसे में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उनकी 2 बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर

By Newsdesk Admin
05/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। कार में आग लगने से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई है। पत्नी गंभीर रूप से झुलसी हुई हैं। परिवार सोनीपत से चंडीगढ़ लौट रहा था।आपको बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। संदीप कुमार (37 वर्ष) और उनकी बेटियां अमानत और प्राप्‍ति की मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर शाहाबाद के पास हुआ। संदीप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर थे। वह अपने पैतृक गांव सोनीपत से अपनी पत्नी, बच्चों, मां, भाई, भाई की पत्नी और बेटे के साथ चंडीगढ़ लौट रहे थे।

प्रोफेसर द्वारा चलाई जा रही कार की डिक्की में पहले आग लगी। इसके बाद पूरे वाहन में धुआं भर गया। कार के दरवाजे लॉक हो जाने से परिवार अंदर फंस गया। दूसरे कार में आ रहे उनके भाई और परिवार ने दरवाजा खोला, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। दम घुटने और जलने से प्रोफेसर और उनकी बेटियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी हुई संदीप की पत्नी लक्ष्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रोफेसर और उनकी बेटियों की मौत ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और सेक्टर 26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल को शोक में डुबो दिया है। यूनिवर्सिटी में मौन रखा गया। सहकर्मियों ने बताया कि संदीप मेहनती और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय शिक्षक थे। संदीप नौ साल से ज्यादा समय से यूनिवर्सिटी में काम कर रहे थे। वह शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय थे। बच्चों के स्कूल सेक्रेड हार्ट स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

किराए की गाड़ी से भीड़, पान से मेहमाननवाज़ी… छत्तीसगढ़ में BJP के शुरूआती दौर के दिलचस्प किस्से…
साइबर अपराध पर कड़ी नजर और बेहतर सुरक्षा के लिए बढ़ाया जाएगा पुलिस नेटवर्क
जब आमिर खान ने जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य का लिया आशीर्वाद, समझा निजधर्म और राष्ट्रधर्म का मर्म
Pension Fraud Racket Exposed: ‘मृत’ दिखाकर जिंदा लोगों की पेंशन उड़ाई, दुर्ग में 1.19 करोड़ का खेल उजागर
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?