CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खेल-खेल में चार बच्चे कार में बैठ गए, गेट लॉक होने से चारों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

खेल-खेल में चार बच्चे कार में बैठ गए, गेट लॉक होने से चारों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin 05/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। एक ही परिवार के चार बच्चों की कार में बंद हो जाने की वजह से मौत हो गई है। यह हादसा अमरेली के रंधिया गांव का है। गुजरात के अमरेली में यह दिल दहलाने वाली घटना हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरेली के डिप्टी एसपी चिराग देसाई के मुताबिक फिलहाल इस मामले को हादसे की धाराओं में दर्ज किया गया है हालांकि पुलिस इस हादसे की असली वजह की पड़ताल के लिए मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

डिप्टी एसपी चिराग देसाई के मुताबिक बच्चों के माता पिता मध्य प्रदेश के रहने वाले खेतिहर मजदूर हैं। एक खेत मालिक भरत मंदानी उन्हें अपने साथ लेकर खेतों में काम करने के लिए ले गए थे। खेत में जाते समय भरत मंदानी ने अपनी कार बच्चों के घर के बाहर खड़ी कर दी. ऐसे में माता-पिता और खेत मालिक के वहां से जाने के बाद सभी बच्चे कार में घुसकर खेलने लगे। इसी दौरान अचानक से कार का दरवाजा बंद हुआ और गेट लॉक हो गया, चूंकि बच्चों को गेट खोलने या शीशा उतारने नहीं आता था।

कुछ देर में ही कार के अंदर आक्सीजन की कमी होने लगी और इसकी वजह से बच्चों का दम घुटने लगा। इन बच्चों ने कार से निकलने की काफी कोशिश भी की, लेकिन बाहर से किसी व्यक्ति की इन बच्चों पर नजर तक नहीं पड़ी। समय रहते मदद नहीं मिल पाने की वजह से इन बच्चों की मौत हो गई। डिप्टी एसपी देसाई के मुताबिक इन चारों बच्चों की उम्र दो से सात साल के बीच थी। शाम को जब कार मालिक और इन बच्चों के माता पिता खेत से घर लौटे तो गाड़ी में बच्चों के शव मिले।
आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस यह जानने की भी कोशिश कर रही है कि कर में बच्चे कैसे बंद हो गए।

You Might Also Like

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

Newsdesk Admin 05/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सड़क 19 सेक्टर 2…

Vitamin B12 Deficiency Symptoms
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : हर वक्त थकान रहती है? हो सकती है विटामिन B12 की कमी, जानें कैसे करें पूरी

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आज की भागदौड़ भरी…

Indian Railways Advertisement Ban
Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  यात्रियों के सफर को…

MI vs KKR 2026
MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आईपीएल 2026 के शुरुआती…

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

28/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?