CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minor stabbed to death in Raipur : मामूली विवाद बना वजह

Minor stabbed to death in Raipur : मामूली विवाद बना वजह

By Newsdesk Admin
28/04/2026
Share

सीजी भास्कर 28 अप्रैल I राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात चाकूबाजी की घटना में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। (Minor stabbed to death in Raipur)

Contents
  • क्या है पूरा मामला : Minor stabbed to death in Raipur
  • पुलिस की कार्रवाई
  • थाने का घेराव, परिजनों में आक्रोश
  • जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मृतक की पहचान जोगी मोहल्ला निवासी कुश बाघ के रूप में हुई है। घटना में कुश का एक साथी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला : Minor stabbed to death in Raipur

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार यह घटना पंचशील नगर के पास स्थित जोगी मोहल्ला इलाके की है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कुश बाघ को गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

थाने का घेराव, परिजनों में आक्रोश

घटना के बाद मंगलवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग सिविल लाइन थाना पहुंच गए और घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालात को संभालने के लिए डीएसपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में चार संदिग्धों की संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद घटना के असली कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (Minor stabbed to death in Raipur)

स्कूल में ब्लास्ट : एक छात्रा लापता, पांच आरोपी बाल न्यायालय में पेश!
Durg Illegal Liquor Action : दुर्ग में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 114 पौवा शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार
Chhattisgarh Weather Update : राजधानी समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से 3 दोस्त झुलसे
छत्तीसगढ़ में मामला सुलटाने के नाम पर 2.40 लाख मांगे, SP ने ASI और Head Constable को किया Suspend
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Crisis Chhattisgarh
Fertilizer Crisis Chhattisgarh : खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान, पैलीमेटा में चक्काजाम, यूरिया-DAP संकट पर फूटा आक्रोश

सीजी भास्कर, 19 जून :  खरीफ सीजन के…

Bilaspur SSP Action
Bilaspur SSP Action : SSP का बड़ा एक्शन! TI निलंबित, गिरफ्तारी वारंट मामले में गिरी गाज

सीजी भास्कर, 19 जून :  बिलासपुर पुलिस महकमे…

Kusum Smelters Accident
Kusum Smelters Accident : कुसुम स्मेल्टर्स में फिर बड़ा हादसा: मेंटेनेंस के दौरान गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 मजदूर

सीजी भास्कर, 19 जून : मुंगेली  जिले के…

Commercial Pilot Training Bastar
Commercial Pilot Training Bastar : अब बस्तर के युवा उड़ाएंगे विमान! युवाओं को मिलेगा पायलट बनने का सुनहरा मौका

सीजी भास्कर, 19 जून : बस्तर के युवाओं…

Parmeshwari Dham Temple Theft
Parmeshwari Dham Temple Theft : परमेश्वरी धाम मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान के आभूषण और दानपेटी से नकदी ले उड़े चोर

सीजी भास्कर, 19 जून :  महासमुंद जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?