CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Board Result Declared : बीएसपी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में हारिका-हंसिका टॉपर, 12वीं में विनय बघेल अव्वल

CG Board Result Declared : बीएसपी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में हारिका-हंसिका टॉपर, 12वीं में विनय बघेल अव्वल

By Newsdesk Admin
30/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के हाई स्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। (CG Board Result Declared)

Contents
  • 10वीं में भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
  • 12वीं में विनय बघेल प्रथम
  • परिणाम रहा संतुलित और बेहतर : CG Board Result Declared
  • 10वीं का रिजल्ट विश्लेषण
  • 12वीं का रिजल्ट विश्लेषण

10वीं में भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। हंसिका पाल और के. हरिका ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। (CG Board Result Declared)

इसी विद्यालय की नियति चतुर्वेदी 87.80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री माइंस की निकिता राज लोधी ने 85.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

12वीं में विनय बघेल प्रथम

कक्षा 12वीं में भी भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। गणित संकाय के विनय कुमार बघेल ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सीएच पवन कल्याण 91.00 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मोनिका ने 82.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

परिणाम रहा संतुलित और बेहतर : CG Board Result Declared

बीएसपी के विद्यालयों का कुल परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। टाउनशिप के साथ-साथ खदान क्षेत्र के स्कूलों ने भी बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रदर्शन किया है।

10वीं का रिजल्ट विश्लेषण

कक्षा 10वीं में बीएसपी के दो विद्यालय—भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री माइंस—से कुल 107 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 77.57 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।

हिर्री माइंस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.66 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, जहां 29 में से 26 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 का परिणाम 69.23 प्रतिशत रहा, जहां 78 में से 41 छात्र पास हुए। (CG Board Result Declared)

12वीं का रिजल्ट विश्लेषण

कक्षा 12वीं में कुल 118 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनका समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 84.75 रहा। भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 से 103 में से 73 छात्र सफल रहे और परिणाम 89.32 प्रतिशत रहा।

वहीं सेक्टर-11 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 में से 5 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे पास प्रतिशत 53.33 रहा।

Raipur Maoist Arrest: रायपुर से पकड़ा गया इनामी नक्सली जग्गू, किराए के कमरे से गुप्त गतिविधियाँ
Durg Grandmother Murder Case : सगी बहनों का बॉयफ्रेंड 2 साल बाद नागपुर से गिरफ्तार
Amit Shah Bastar Visit : दौरे से पहले सख्त पहरा, भीतर सुलगते सवाल, बस्तर आज सुरक्षा से विकास तक के मोड़ पर
अयोध्या राम जन्मभूमि में आज पहुंचेगा राम दरबार, मंदिर निर्माण अंतिम चरण पर, जानें नया अपडेट
Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?