CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh liquor scam : ED की बिलासपुर में बड़ी रेड, 17 किलो सोना-नकदी बरामद, फरार विकास अग्रवाल की तलाश तेज

Chhattisgarh liquor scam : ED की बिलासपुर में बड़ी रेड, 17 किलो सोना-नकदी बरामद, फरार विकास अग्रवाल की तलाश तेज

By Newsdesk Admin
01/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 मई । छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार तड़के बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। (Chhattisgarh liquor scam)

Contents
  • घर और दुकान दोनों जगह जांच : Chhattisgarh liquor scam
  • 17 किलो सोना और नकदी बरामद
  • फरार विकास अग्रवाल से जुड़ा कनेक्शन
  • सिंडिकेट से जुड़े तार खंगाल रही ED : Chhattisgarh liquor scam
  • क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

घर और दुकान दोनों जगह जांच : Chhattisgarh liquor scam

ED की टीम सबसे पहले मैग्नेटो मॉल के पीछे स्थित विवेक अग्रवाल के निवास पर पहुंची। अचानक हुई इस रेड में अधिकारियों ने घर के सभी एंट्री गेट सील कर दिए और सुरक्षा के लिए CRPF जवानों को तैनात किया।
इसके साथ ही दूसरी टीम सदर बाजार स्थित “श्रीराम ज्वेलर्स” में भी जांच करती रही, जहां स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

17 किलो सोना और नकदी बरामद

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान ED को करीब 17 किलो सोना, हीरे के आभूषण और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

फरार विकास अग्रवाल से जुड़ा कनेक्शन

इस पूरी कार्रवाई का मुख्य लिंक विवेक अग्रवाल का भाई विकास अग्रवाल है, जो शराब घोटाले में सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
विकास अग्रवाल पिछले चार साल से फरार है और उसे कोर्ट ने वांटेड घोषित कर रखा है। सूत्रों के अनुसार, वह दुबई में शिफ्ट हो चुका है।

सिंडिकेट से जुड़े तार खंगाल रही ED : Chhattisgarh liquor scam

जांच एजेंसी को शक है कि विकास अग्रवाल के वित्तीय लेनदेन और निवेश का रिकॉर्ड विवेक अग्रवाल के कारोबार में छिपा हो सकता है। ED अब बेनामी संपत्तियों, ज्वेलरी निवेश और संदिग्ध ट्रांजैक्शन की कड़ी जोड़ने में जुटी है।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला राज्य के सबसे बड़े आर्थिक घोटालों में से एक माना जा रहा है। ED की जांच के अनुसार, इस मामले में 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है।

जांच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों और कारोबारियों के एक सिंडिकेट के जरिए पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया। इसमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के अधिकारी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के नाम सामने आए हैं। (Chhattisgarh liquor scam)

मन और मंदिर दोनों साफ होना चाहिए, तभी शिव मिलेंगे – पंडित प्रदीप मिश्रा
भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, जेल भी जाएंगे – रामदास अठावले
Nursing College Council date extended : नर्सिंग कॉलेजों की काउंसलिंग की तारीख बढ़ाई गई
Bilaspur Road Ruckus Video: बीच सड़क चला हाईवोल्टेज ड्रामा, एक घंटे तक थमा नहीं विवाद
गाय के पेट से निकली 50 किलो पॉलीथीन, कोंडागांव में 8 घंटे चली सर्जरी; दुर्गाष्टमी पर डॉक्टरों ने बचाई जान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?