CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anderson Tendulkar Trophy : अहमदाबाद विमान हादसे के चलते एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला, जानिए नई तारीख

Anderson Tendulkar Trophy : अहमदाबाद विमान हादसे के चलते एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला, जानिए नई तारीख

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share
Anderson Tendulkar Trophy
Anderson Tendulkar Trophy

सीजी भास्कर, 15 जून। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के लिए प्रस्तावित “एंडरसन-तेंदुलकर ट्राफी” (Anderson Tendulkar Trophy) का भव्य अनावरण स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय अहमदाबाद विमान हादसे के कारण लिया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्राफी (Anderson Tendulkar Trophy) के नामकरण समारोह की योजना शनिवार को लार्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान बनाई गई थी, लेकिन ईसीबी और BCCI ने फिलहाल इसे टालने का निर्णय लिया।

एक वरिष्ठ ईसीबी के अधिकारी ने मीडिया को बताया, अहमदाबाद में हुई त्रासदी को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है। इस घोषणा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। BCCI इसके लिए उचित समय तय कर रहा है।

ट्राफी के अनावरण (Anderson Tendulkar Trophy) की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदुलकर को औपचारिक आमंत्रण भी भेजे जा चुके थे, लेकिन अंतिम क्षणों में यह निर्णय लिया गया कि इस आयोजन को अभी स्थगित कर देना उचित होगा।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्राफी (Anderson Tendulkar Trophy) को पहले दी जा रही पटौदी ट्राफी के स्थान पर लाने की योजना थी, जो इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज के विजेता को दी जाती रही है।

सूत्रों के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के अनुरोध पर इस निर्णय में बदलाव किया गया है। तेंदुलकर ने व्यक्तिगत रूप से बीसीसीआइ और ईसीबी से पटौदी नाम को बरकरार रखने का आग्रह किया।

इसके बाद ICC चेयरमैन जय शाह ने इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संभावना है कि नई ट्राफी के साथ ही मंसूर अली खान पटौदी के नाम से एक विशेष मेडलियन (सम्मान चिह्न) तैयार किया जाएगा, जिसे विजेता कप्तान को प्रदान किया जाएगा, ताकि इस ऐतिहासिक क्रिकेट विरासत को सम्मान मिलता रहे।

सीएम हमले की जांच तेज़, आरोपी का मोबाइल बनेगा बड़ा सबूत
खूब मिठाई खाई, नाच-नाच कर लूट मचाई, देखिए शॉप में चोरों का हैरान करने वाला CCTV वीडियो
बलौदा बाजार Update 🛑 घटना के बाद जगदलपुर में छिपा भीम रेजीमेंट का रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी सहित 8 और गिरफ्तार 🔵 हिंसा को हवा देने वाले सोशल मीडिया के लोग भी सूचीबद्ध 🟢 विशेष टीम रख रही है पूरी नजर
Thar Accident : थार चालक ने पहले स्टूडेंट को कुचला….! फिर खंभा तोड़ के हुआ फरार, देखें वीडियो…..
MP Budget 2025 साल 2047 तक मध्य प्रदेश की जीडीपी को 2 ट्रिलियन करने का है लक्ष्य:
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kolkata Accident : दोपहर में अचानक मचा कोहराम, निर्माणाधीन ढांचा गिरते ही मलबे में दबे कई लोग

सीजी भास्कर, 24 जून। कोलकाता में बुधवार दोपहर…

Carbon Farming : खेती से कमाई का नया रास्ता, धमतरी में शुरू हुई ऐसी पहल जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले में कृषि…

Bhupesh Baghel : बिलासपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला, राम मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Furniture Scam
Furniture Scam : 5 साल पुराने फर्नीचर घोटाले में फिर तेज हुई जांच, दस्तावेज नहीं मिले तो एसीबी पहुंची दफ्तर

सीजी भास्कर, 24 जून। सरगुजा संभाग के चर्चित…

Land Encroachment : 250 एकड़ जमीन को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बड़ी मांग

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले के एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?