CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TI’s bullying in Dhamtari : बहस के बाद व्यापारी को जड़ा थप्पड़, थाने ले जाकर मारने की धमकी

TI’s bullying in Dhamtari : बहस के बाद व्यापारी को जड़ा थप्पड़, थाने ले जाकर मारने की धमकी

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share

सीजी भास्कर 2 मई I छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पुलिस अधिकारी की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नाके पर गाड़ी नहीं रोकने की बात पर एक टीआई ने बीच बाजार व्यापारी को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बोराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। (TI’s bullying in Dhamtari)

Contents
  • बीच बाजार थप्पड़, वीडियो वायरल : TI’s bullying in Dhamtari
  • साप्ताहिक बाजार जा रहा था व्यापारी
  • बाजार में रोककर की गाली-गलौज
  • थप्पड़ से मुकरा टीआई : TI’s bullying in Dhamtari
  • पुलिस ने शुरू की जांच

बीच बाजार थप्पड़, वीडियो वायरल : TI’s bullying in Dhamtari

वायरल वीडियो में टीआई नरेंद्र सिंह एक व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारते और उसे धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि व्यापारी को थाने ले जाकर मारेंगे। हालांकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी टीआई ने थप्पड़ मारने से इनकार कर दिया है।

साप्ताहिक बाजार जा रहा था व्यापारी

पीड़ित व्यापारी शब्बीर मेमन के अनुसार, वह हर शुक्रवार की तरह बोराई के साप्ताहिक बाजार में मुर्गा खरीदने-बेचने जा रहा था। बोराई नाके पर गाड़ियों की जांच हो रही थी, लेकिन बाजार पहुंचने में देरी के कारण वह गाड़ी नहीं रोक सका।

बाजार में रोककर की गाली-गलौज

व्यापारी का आरोप है कि इसके बाद टीआई ने उसे बीच बाजार में रोका, गाली-गलौज की और बहस के दौरान थप्पड़ मार दिया। शब्बीर मेमन ने यह भी दावा किया कि नाके पर एंट्री फीस के नाम पर गाड़ियों को रोका जाता है।

थप्पड़ से मुकरा टीआई : TI’s bullying in Dhamtari

वीडियो में जहां टीआई व्यापारी के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं, वहीं बाद में वे आसपास मौजूद लोगों से बहस करते हुए थप्पड़ मारने से इनकार करते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि व्यापारी को थप्पड़ मारा गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

एडिशनल एएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ओडिशा की ओर से आ रही एक पिकअप को बोराई नाके पर रोका जा रहा था, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इसी बात को लेकर टीआई और व्यापारी के बीच विवाद हुआ।

उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निर्देशों के तहत चेकिंग की जाती है और सभी वाहनों को रोका जाता है। फिलहाल वीडियो के आधार पर मामले की जांच जारी है। हालांकि, अब तक व्यापारी की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। (TI’s bullying in Dhamtari)

कोरबा से कवर्धा जा रही बस पलटी, 20-25 यात्री घायल; तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बना हादसे का कारण..
Hamals Employment Crisis: हथखोज में 400 हमाल परिवारों पर टूटा रोजी-रोटी का संकट, गोदाम ठप होने से बढ़ी परेशानी
Chhattisgarh Ration Card Cancellation : 10 हजार से अधिक संदिग्ध खातों से लेनदेन करने वालों के राशन कार्ड रद्द
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Voter List Revision : मतदाता सूची के लिए जिलों में शुरू हुआ घर-घर सर्वे, इस तारीख को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?