CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Change in sentence in rape-murder case : हाई कोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला

Change in sentence in rape-murder case : हाई कोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share

सीजी भास्कर 2 मई I महिला को बहलाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में दोषी को दी गई मृत्युदंड की सजा को हाई कोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि फांसी की सजा केवल ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामलों में ही दी जानी चाहिए। (Change in sentence in rape-murder case)

Contents
  • छुट्टी पर गांव आई थी महिला : Change in sentence in rape-murder case
  • गुमशुदगी के बाद शुरू हुई जांच
  • आरोपी ने कबूला जुर्म : Change in sentence in rape-murder case
  • जंगल में वारदात को दिया अंजाम
  • ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी फांसी
  • हाई कोर्ट ने बदली सजा

यदि यह कसौटी पूरी नहीं होती, तो सजा को उम्रकैद में बदलना उचित है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यह उम्रकैद दोषी के शेष जीवन तक प्रभावी रहेगी। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सुनाया।

छुट्टी पर गांव आई थी महिला : Change in sentence in rape-murder case

मामले के अनुसार, बेमेतरा परिवार न्यायालय में भृत्य के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय महिला 9 अगस्त 2022 को छुट्टी लेकर अपने गांव खैरमुड़ा आई थी। 14 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह स्कूटी से घर से निकली और परिजनों को बताया कि वह बेमेतरा जा रही है, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची और लापता हो गई।

गुमशुदगी के बाद शुरू हुई जांच

अगले दिन 15 अगस्त को पिता ने डभरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान एक परिचित युवक पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के संपर्क में था और उससे लगातार मोबाइल पर बात करता था। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए।

आरोपी ने कबूला जुर्म : Change in sentence in rape-murder case

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकर निषाद, निवासी ग्राम सुखदा, थाना डभरा, जिला सक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने महिला को फोन कर बुलाया और रास्ता बंद होने का बहाना बनाकर उसे खरसिया रेलवे स्टेशन ले गया। वहां से वह उसे उसकी एक्टिवा से पालगढ़ घाटी की ओर ले गया।

जंगल में वारदात को दिया अंजाम

आरोपी ने सुनसान जगह पर महिला के हाथ स्कार्फ से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लेड से उसके हाथ और गले की नस काटकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।

ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी फांसी

इस मामले में जांजगीर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। सजा की पुष्टि के लिए राज्य सरकार ने मामला हाई कोर्ट में प्रस्तुत किया, वहीं आरोपी ने भी फैसले के खिलाफ अपील की थी।

हाई कोर्ट ने बदली सजा

हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड को बरकरार नहीं रखा जा सकता। अदालत ने सजा को बदलते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी, जो उसके जीवनभर लागू रहेगी। (Change in sentence in rape-murder case)

Freedom from traffic jams : रायपुर में 19 मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता
Surguja Woodball Referees : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में सरगुजा के दो युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी
बेंगलुरु से गिरफ्तार हुई थी रूमा बेगम: ठाणे कोर्ट ने हत्या के आरोप से किया बरी
मुस्लिमों के हाथ से बनी पोशाक बांके बिहारी को न पहनाएं’, मथुरा में किसने कर दी ये बड़ी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Coal Depot Protest
Bilaspur Coal Depot Protest : ग्रामीणों का हल्ला बोल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

Bilaspur Coal Depot Protest : उप सरपंच बसंत…

Chain Snatching Case Solved
Chain Snatching Case Solved : बुजुर्ग से मां-बेटे ने छीनी ढाई लाख की चेन

Chain Snatching Case Solved:पुलिस ने लोगों से सुबह…

Takhaptur CMO Car Accident : सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान

CMO Car Accident :घटना की सूचना मिलते ही…

Eklavya Residential School Protest
Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

Eklavya Residential School Protest : SDM तुलाराम भारद्वाज…

Agriculture Center Sealed
Agriculture Center Sealed : एक्सपायरी कीटनाशक बेचते पकड़ा गया कृषि केंद्र

Agriculture Center Sealed :कृषि विभाग ने किसानों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?