CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पागल कुत्ते का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले दर्जन भर लोगों के आलावा बच्चों को काटा, दहशत

पागल कुत्ते का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले दर्जन भर लोगों के आलावा बच्चों को काटा, दहशत

By Newsdesk Admin
09/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में एक कुत्ते ने आतंक फैलाते हुए कई लोगों को काट दिया। कुत्ते से पांच गांवों में दहशत फैल गई। कुत्ते के काटने के बाद सभी लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना से आसपास गांव के लोग डरे हुए हैं।

आपको बता दें कि सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी ग्राम पोटियाडीह से एक पागल कुत्ते ने लोगों को अपना शिकार बनना शुरू किया जो आगे बढ़ते हुए परसतराई, पेडरवानी, कंवर और 20 किलोमीटर दूर ग्राम बेलोदी तक लोगों को काटता रहा। कुत्ते ने लगभग 12 लोगों को काट लिया है। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ते ने न सिर्फ काटा बल्कि लोगों को बुरी तरह से नोंचा भी है।

पीड़ित ग्रामीणों को गांव के स्वास्थ्य केंद्र में इंजेक्शन लगाया गया फिर जिला अस्पताल भेजा गया

पिछले दो दिनों से इस पागल कुत्ते का आतंक काफी बढ़ गया है. मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले 8 से 9 लोगों को कुत्ते ने काटकर घायल किया. गांव में दहशत का माहौल है. कुत्ता ज्यादातर बुजुर्गों को काट रहा है। जिला अस्पताल धमतरी की डॉक्टर रचना पदमवार ने बताया कि ग्राम पेंडरवानी, परसतराई और खरतुली से डॉग बाइट के केस आए हैं। मरीजों ने बताया कि एक ही कुत्ते ने सभी को काटा है। सुबह से 6 मरीज आए हैं, उन्हें इंजेक्शन दिया गया, इलाज चल रहा है।

पागल कुत्ते ने इन लोगों को काटा:
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वालों में परमेश्वरी नेताम 39 वर्ष ग्राम खरतुली, सुनई बाई 60 वर्ष ग्राम परसतरई, भूषण सोनबर 62 वर्ष परसतरई, देवनारायण साहू 47 वर्ष ग्राम पोटियाडीह, घसिया राम यादव 74 वर्ष ग्राम पोटियाडीह, जगदीश्वर साहू 54 वर्ष परसतराई , कीर्तन साहू 65 वर्ष पेंडरवानी ,हेतांशु साहू 3 वर्ष ग्राम कंवर ,रम्हीन बाई 57 वर्ष ग्राम बेलौदी , वीर सिंह पटौदी 57 वर्ष बेलौदी एवं निधि ढीमर 6 वर्ष पलारी के नाम शामिल हैं।

ग्रामीण छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: कैबिनेट बैठक में CM विष्णुदेव साय का निर्देश
Raipur Guard Murder 2025: शराब नहीं मिलने पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड की लोहे की रॉड से हत्या
दो लोगों ने गाड़ी रूकवाई और पूछा – “राजकुमार कौन है” मैं, बोलते ही जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़, पीटने बाद बोले – “खबरदार, थाना गए तो जान से मार देंगे”
Women Welfare Schemes CG : महिला केंद्रित नीतियों से छत्तीसगढ़ बना विकास का मॉडल, दो साल में दिखा बड़ा बदलाव
Youth Murder in Raipur : युवक की सिर कुचलकर हत्या, WRS मैदान में मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?