CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजा भैया पर शिकंजा कसने वाले बहुचर्चित IPS जसवीर सिंह बर्खास्त, अनुशासनहीनता के चलते यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई

राजा भैया पर शिकंजा कसने वाले बहुचर्चित IPS जसवीर सिंह बर्खास्त, अनुशासनहीनता के चलते यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
09/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। यूपी सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस जसबीर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। प्रतापगढ़ के एसपी रहने के दौरान रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर शिकंजा कसने को लेकर चर्चाओं में रहे जसबीर सिंह को बर्खास्त करने की अनुशंसा स्वीकृत होने के बाद आईपीएस जसबीर सिंह को बर्खास्त किया गया है। बता दे आईपीएस जसबीर सिंह पिछले 5 साल से भी अधिक समय से अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित चल रहे थे।

1992 बैच के आईपीएस जसबीर सिंह को शासन की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर सार्वजनिक आलोचना के आरोप में 14 फरवरी 2019 को निलंबित किया गया था। जसबीर सिंह ने फरवरी 2019 में एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में शासन की कई नीतियों व कार्य प्रणाली की आलोचना की थी। उन्होंने अफसरों की ट्रांसफर पॉलिसी, एनकाउंटर नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार की खिलाफत करते हुए उन्हें घेरा था। सरकार की नीतियों के खिलाफ कई बिंदुओं में सवाल उठाए थे।

बता दे कि प्रतापगढ़ के एसपी रहने के दौरान बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर शिकंजा कसने को लेकर जसबीर सिंह देशभर में चर्चित हुए थे। वहां से हटने के बाद कई विभागों में रहे। होमगार्ड के एडीजी रहने के दौरान होमगार्ड में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर उन्हें होमगार्ड एडीजी के पद से हटाकर रूल्स एंड मैनुएल्स एडीजी के पद पर पोस्टिंग दी गई थी। फरवरी 2019 में उन्होंने न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि रूल्स एंड मैनुएल्स में कोई काम नहीं होने के बावजूद भारी भरकम स्टाफ को बैठा कर वेतन दिया जा रहा है। जसवीर सिंह ने माना था कि खुद उन्हें भी बिना काम के बैठा कर सरकार वेतन दे रही है। इसके अलावा भी सरकार की कई नीतियों की आलोचना सार्वजनिक रूप से वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जसबीर सिंह ने की थी।

इसे सिविल सेवा आचरण संहिता अधिनियम का उल्लंघन मान सरकार ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था पर जवाब देने की जगह में छुट्टी पर चले गए। छुट्टी पर जाने के लिए उन्होंने विधिवत अनुमति भी नहीं ली जिसके चलते उन्हें जनवरी 2019 में निलंबित कर दिया गया। उन पर लगे आरोपों की जांच कर उन्हें चार्जशीट दी गई और उनसे जवाब मांगा गया पर शासन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और उन्हें सेवा मुक्त करने की अनुशंसा यूपीएससी को भेजी गई। इसके खिलाफ जसवीर सिंह ने राष्ट्रपति से अपील की है जिस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। यूपीएससी द्वारा राज्य सरकार के अंनुसंशा पर सहमति जताने के बाद एडीजी जसबीर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।

Chhattisgarhi Literary Icon Centenary: ‘पुरखा के सुरता’ में 100 बरस की उजास—Pandit Shyamlal Chaturvedi की छत्तीसगढ़ी आत्मा
हरियाणा में माओवादी नेटवर्क बिछा रहा था बस्तर का युवक, एनआईए ने दबोचा
“मैं रूकने वाला नहीं हूं” MLA स्कूटी से पहुंचे खम्हरिया वार्ड, गली मोहल्ले में लोगों से मिले, समस्याओं का तत्काल हल भी निकाला
टीकमगढ़-सागर हाईवे पर हादसा : टक्कर के बाद खाई में पलटी बस, 10 मजदूर घायल…
आपके काम की खबर 🛑 5G, True 5G और 5G+ में क्या है अंतर…..❓फर्क समझिए वरना Speed के रिचार्ज करते समय बन जाएंगे बेवकूफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Duleep Trophy 2026 : RCB को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी सेंट्रल जोन का करेगा कप्तानी
Duleep Trophy 2026 : RCB को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी सेंट्रल जोन का करेगा कप्तानी

दिलीप ट्राफी (Duleep Trophy 2026) के लिए जोन…

Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना
Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना

संसदीय परिसर में विपक्ष के ड्रामा प्रदर्शन (Dramatic…

Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 
Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 

मराठा मंगल भवन में आयोजित नशामुक्त युवा–विकसित भारत…

Drug Free Campaign : हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
Drug Free Campaign : हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

हाई स्कूल सांकरा चिवर्री में शनिवार को नशा…

Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?