CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

By Newsdesk Admin
03/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 3 मई। देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब रसोई गैस ने भी आम लोगों की चिंता (LPG Price) बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने 1 मई से 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे छोटे परिवारों और किराएदारों के बजट पर सीधा असर पड़ा है।

Contents
  • 5 किलो सिलेंडर हुआ महंगा (LPG Price)
  • किन लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर (LPG Price)
  • कॉमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा
  • हर महीने बढ़ी कीमत, कारोबार पर असर
  • आम लोगों की जेब पर डबल असर

5 किलो सिलेंडर हुआ महंगा (LPG Price)

ताजा बढ़ोतरी के बाद 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में करीब 261 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां यह सिलेंडर 592 से 616 रुपये के बीच मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर लगभग 833 से 877 रुपये तक पहुंच गई है। इससे यह सस्ता विकल्प अब लोगों के लिए महंगा साबित होने लगा है।

किन लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर (LPG Price)

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो छोटे घरों में रहते हैं, जैसे स्टूडेंट्स, किराएदार और माइग्रेंट वर्कर्स। यह सिलेंडर अब तक किफायती विकल्प माना जाता था, लेकिन नई कीमतों ने इन वर्गों के लिए खर्च बढ़ा दिया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

सिर्फ घरेलू उपयोग ही नहीं, बल्कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इस साल लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब 1490 रुपये तक का इजाफा हो चुका है।

हर महीने बढ़ी कीमत, कारोबार पर असर

जनवरी से अप्रैल तक हर महीने सिलेंडर के दाम बढ़ते (LPG Price) रहे, जिससे होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब यह आशंका जताई जा रही है कि खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं, क्योंकि व्यवसायी इस बढ़ी लागत को ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं।

आम लोगों की जेब पर डबल असर

एक तरफ घरेलू गैस महंगी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर बाजार में खाने-पीने के सामान पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आम लोगों को अब दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, अगले 24 घंटे 13 जिलों में गर्म हवाओं के पड़ेंगे थपेड़े..
इंदिरा गांधी के योग गुरु रहे धीरेंद्र ब्रह्मचारी की जमीन कब्जे में लेने जा रही हरियाणा सरकार, 2400 करोड़ है कीमत
Police Harassment Complaint MP: घुटनों पर चलकर IG दफ्तर पहुँचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
US Supreme Court Tariff Decision : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बदला टैरिफ का खेल, भारत के निर्यात और व्यापार समझौते पर क्या होगा असर, समझिए पूरा समीकरण
छत्रपति संभाजी महाराज थे पराक्रमी योद्धा… औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी के बदले सुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?