CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Student Success : मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संदेश मिला

Student Success : मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संदेश मिला

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित (Student Success) किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हौसला बुलंद रखना सबसे आवश्यक है।

Contents
  • बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान (Student Success)
  • बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
  • उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान (Student Success)

बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, वहीं कुछ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और न्यायिक सेवा में जाने का संकल्प व्यक्त किया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के सपनों की सराहना करते हुए कहा कि सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मेहनत की जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई (Student Success) देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन, सहयोग और त्याग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर

इस अवसर पर जिले के कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों में वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्रफनगर के कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता, कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता, नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मुख्यमंत्री से मिलने और मार्गदर्शन (Student Success) प्राप्त करने का अवसर मिला।

Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश
PM Awas Yojana Extension Chhattisgarh: राज्य के शहरी परिवारों को मिल सकती है बड़ी राहत
Bihan Yojana Chhattisgarh : रायपुर की सड़कों पर उतरीं बिहान की महिलाएं, मंत्री से मुलाकात तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
Jashpur Chhattisgarh Road Approval : आधा दर्जन सड़कों के लिए 13 करोड़ 63 लाख रुपए की मिली मंजूरी
Gariaband Navodaya School : अफवाहों से फैली दहशत, छात्र-छात्राएं छोड़ रहे हॉस्टल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?