CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mumbai Indians reached Raipur : रोहित शर्मा का नमकीन खाते VIDEO वायरल, हार्दिक पंड्या अब तक टीम से दूर

Mumbai Indians reached Raipur : रोहित शर्मा का नमकीन खाते VIDEO वायरल, हार्दिक पंड्या अब तक टीम से दूर

By Newsdesk Admin
07/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 7 मई । रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय रोहित शर्मा बस में नमकीन खाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Mumbai Indians reached Raipur)

Contents
  • हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी पर सस्पेंस : Mumbai Indians reached Raipur
  • मैच की तैयारियां पूरी, टिकटों की भारी डिमांड
  • मेरिट स्टूडेंट्स को फ्री में दिखाया जाएगा IPL मैच

हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या खिलाड़ियों के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हैं। 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और RCB के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी पर सस्पेंस : Mumbai Indians reached Raipur

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर टीम के खिलाड़ी नजर आए लेकिन हार्दिक पंड्या साथ नहीं थे। इससे पहले भी उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था। उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। टीम प्रबंधन ने बताया कि पंड्या पीठ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। फिलहाल उनकी वापसी को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है।

मैच की तैयारियां पूरी, टिकटों की भारी डिमांड

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। स्टेडियम के हर गेट पर वॉलेंटियर तैनात करने और SOP का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। (Mumbai Indians reached Raipur)

10 मई के मैच की लगभग सभी टिकटें बिक चुकी हैं। केवल 8400 और 8000 रुपए वाली कैटेगरी की टिकटें बची हैं। इस बार दर्शकों को सिर्फ डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। QR कोड मैच वाले दिन ही एक्टिव होगा ताकि फर्जी एंट्री और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके।

मेरिट स्टूडेंट्स को फ्री में दिखाया जाएगा IPL मैच

राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को IPL मैच मुफ्त में दिखाने की व्यवस्था की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। चयनित छात्रों को 10 मई की सुबह SCERT रायपुर पहुंचना होगा, जहां से उन्हें स्टेडियम ले जाया जाएगा।

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को टिकट में दिए गए गेट नंबर से ही प्रवेश मिलेगा और री-एंट्री की अनुमति नहीं होगी। 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी रहेगा।

CG Suposhan Vriksha Munga  : ‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा छत्तीसगढ़ में जनआंदोलन
Collector Orders : धान खरीदी और विधानसभा सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी कर्मचारी
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड
Sarangarh News Live : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का किया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
Jaldoot App : अब मोबाइल बताएगा गांव का पानी कितना बचा! ‘जलदूत ऐप’ से भू-जल पर सरकार की डिजिटल नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?