CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » A case of dowry harassment was registered : बहू ने पति और सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

A case of dowry harassment was registered : बहू ने पति और सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर 8 मई I दुर्ग जिले के नंदिनी माइंस अहिवारा निवासी 25 वर्षीय शिल्पा गोस्वामी ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। (A case of dowry harassment was registered)

Contents
  • दहेज को लेकर ताने देने का आरोप : A case of dowry harassment was registered
  • गर्भावस्था में भी नहीं बदला व्यवहार
  • तलाक और दूसरी शादी की धमकी
  • महिला परामर्श केंद्र में हुई थी काउंसलिंग
  • किराए के मकान में भी जारी रही प्रताड़ना
  • भाई को दी जानकारी, रिश्तेदार के घर पहुंची महिला
  • “आत्महत्या तक सोचने पर मजबूर हो गई”
  • पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

शिल्पा चार महीने की गर्भवती हैं। उनका आरोप है कि पति उन्हें किराए के मकान में अकेला छोड़कर चला गया।

महिला थाना भिलाई नगर में दर्ज शिकायत के अनुसार, शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। पीड़िता ने पति सिद्धार्थ गिरी, ससुर ईश्वर गिरी और सास रेखा गोस्वामी पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

दहेज को लेकर ताने देने का आरोप : A case of dowry harassment was registered

शिल्पा ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 3 नवंबर 2025 को भिलाई के फ्रंटियर भवन सेक्टर-6 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में परिवार की ओर से घरेलू सामान, सोने-चांदी के गहने और अन्य उपहार दिए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था।

पीड़िता का आरोप है कि सास-ससुर अक्सर ताना देते थे कि अगर बेटे की शादी कहीं और होती तो ज्यादा दहेज मिलता। वहीं पति सोने की चेन, ब्रेसलेट, कूलर और बड़े टीवी जैसी चीजों को लेकर अपमानित करता था।

गर्भावस्था में भी नहीं बदला व्यवहार

महिला ने आरोप लगाया कि समय के साथ मानसिक प्रताड़ना शारीरिक हिंसा में बदल गई। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था और उसे अपमानित किया जाता था। शिल्पा का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान भी ससुराल पक्ष ने न तो उसकी देखभाल की और न ही दवाइयों की व्यवस्था की।

तलाक और दूसरी शादी की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, पति कई बार गाली-गलौज करता था और तलाक देने की धमकी भी देता था। उसने कथित तौर पर यह भी कहा कि वह दूसरी शादी करेगा और ज्यादा दहेज लाएगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला परामर्श केंद्र में हुई थी काउंसलिंग

शिल्पा ने बताया कि विवाद बढ़ने पर पति ने ही सेक्टर-6 स्थित महिला परामर्श केंद्र में शिकायत की थी। वहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई और समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल लौट गई।

हालांकि महिला का आरोप है कि काउंसलिंग के बाद भी ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। 19 अप्रैल 2026 को महिला थाना में अंतिम काउंसलिंग हुई, जिसमें पति ने पत्नी को अलग किराए के मकान में रखने की बात कही थी।

किराए के मकान में भी जारी रही प्रताड़ना

इसके बाद दोनों खपरी इलाके में किराए के मकान में रहने लगे, लेकिन वहां भी विवाद खत्म नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि 27 अप्रैल की रात पति ने फिर दहेज को लेकर विवाद किया और गाली-गलौज के बाद गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर चला गया। A case of dowry harassment was registered

भाई को दी जानकारी, रिश्तेदार के घर पहुंची महिला

अगले दिन पीड़िता ने अपने भाई कामेश गिरी को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह भाई के साथ धमतरी जिले के ग्राम जुगदेही स्थित अपनी मौसी के घर चली गई। महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद भी पति ने उसकी कोई खबर नहीं ली।

“आत्महत्या तक सोचने पर मजबूर हो गई”

शिल्पा ने शिकायत में कहा कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया। गर्भावस्था के दौरान मिले इस व्यवहार से वह आत्महत्या तक के बारे में सोचने लगी थी।

पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत, काउंसलिंग रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला थाना भिलाई नगर पुलिस ने पति सिद्धार्थ गिरी, ससुर ईश्वर गिरी और सास रेखा गोस्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी नीता राजपूत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल पीड़िता अपने रिश्तेदारों के साथ धमतरी जिले में रह रही है।

Tragic road accident in Dhamtari : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
Pet Dog Attack Jagdalpur: बृजराज नगर में पालतू कुत्ते का अचानक हमला, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
Rishabh Parashar IAS : अलाइड सर्विस से आए दो अफसर बने आईएएस, ऋषभ पराशर और तरुण किरण को केंद्र ने दी नियुक्ति
Birthday party से लौट रहे युवक को लूटने वाले गिरफ्तार, चाकू-मोबाइल जब्त, भिलाई में ATM भी तोड़ चुका है आरोपी
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?