CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Janjgir Fake Theft Case : लेनदारों से बचने रचा चोरी का खेल, घंटों में खुल गई पोल

Janjgir Fake Theft Case : लेनदारों से बचने रचा चोरी का खेल, घंटों में खुल गई पोल

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share
Janjgir Fake Theft Case :
Janjgir Fake Theft Case :

सीजी भास्कर, 11 मई । Janjgir जिले में चोरी के एक मामले का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हैरान कर देने वाला सच सामने लाया है। 2 लाख 21 हजार रुपए की कथित चोरी की शिकायत करने वाला व्यक्ति ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड निकला। (Janjgir Fake Theft Case)

Contents
  • खेत बेचने के बाद घर में रखे थे 2.21 लाख रुपए : Janjgir Fake Theft Case
  • शिकायत के बाद पुलिस को हुआ शक
  • पूछताछ में खुला झूठी चोरी का पूरा खेल
  • घर की छत पर छिपा रखी थी पूरी रकम
  • पुलिस ने रकम बरामद कर शुरू की आगे की कार्रवाई

उसने लेनदारों से बचने के लिए अपने ही घर में चोरी की झूठी साजिश रची थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

खेत बेचने के बाद घर में रखे थे 2.21 लाख रुपए : Janjgir Fake Theft Case

बनडभरा गांव निवासी नरेश भरद्वाज ने 9 मई को बिर्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने 8 मई को अपना खेत बेचकर 2 लाख 21 हजार रुपए प्राप्त किए थे। यह रकम उसने घर की अलमारी में रखी थी। रात में वह आंगन में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर घर में घुसे और अलमारी उठाकर पास के खेत में ले जाकर नकदी निकाल ले गए।

शिकायत के बाद पुलिस को हुआ शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, लेकिन जांच के दौरान शिकायतकर्ता का व्यवहार संदिग्ध नजर आया। वह बार-बार थाने आने में आनाकानी करने लगा और फोन कॉल तक नहीं उठा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और नरेश से सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में खुला झूठी चोरी का पूरा खेल

पुलिस पूछताछ में नरेश भरद्वाज टूट गया और उसने पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसने उधार ले रखा था और रकम वापस नहीं करनी पड़े, इसलिए उसने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी।

घर की छत पर छिपा रखी थी पूरी रकम

नरेश ने पुलिस को बताया कि उसने खुद ही अलमारी को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर क्षतिग्रस्त किया, ताकि मामला असली चोरी जैसा लगे। इसके बाद उसने पूरी रकम निकालकर अपने घर की छत पर छिपा दी थी। (Janjgir Fake Theft Case)

पुलिस ने रकम बरामद कर शुरू की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 लाख 21 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। फिलहाल रकम उसे सुपुर्द कर दी गई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Market Fraud : करोड़ों की ठगी का खुलासा, पति-पत्नी ने शेयर मार्केट के नाम पर लूटे पैसे, लग्जरी गाड़ियों और गहनों से भरे घर का पर्दाफाश
घर का ताला तोड़कर घुसे चोर; अलमारी से जेवर और 15 हजार नगद लेकर भागे
Satrenaga Resort Korba : सतरेंगा रिसोर्ट में घुसे दो जंगली भालू, अफरा-तफरी मची, पर्यटक और कर्मचारी दहशत में
5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम
RBI अगस्त 2025 की बैठक पर टिकी देश की नजरें: क्या फिर सस्ता होगा लोन? …

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?